Dunki Vs Salaar: रिलीज से पहले 'सालार' पड़ी 'डंकी' पर भारी,  शाहरुख खान से 4 गुना आगे प्रभास

Dunki Vs Salaar: रिलीज से पहले 'सालार' पड़ी 'डंकी' पर भारी, शाहरुख खान से 4 गुना आगे प्रभास

संक्षेप:

Dunki Vs Salaar Box Office: शाहरुख खान की फिल्म के लिए इस बार मुकाबला मुश्किल हो सकता है। क्योंकि प्रभास की सालार को लेकर बज ज्यादा है और बॉक्स ऑफिस पर दोनों की टक्कर काफी तगड़ी हो सकती है।

Dec 16, 2023 10:48 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 5 दिन बाकी हैं लेकिन इसके लिए पब्लिक में कुछ एक्साइटमेंट नजर नहीं आ रहा। 'डंकी' की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर प्रभास की फिल्म 'सालार' के साथ है, क्योंकि 22 दिसंबर को 'सालार' रिलीज होगी। बावजूद इसके कि 'डंकी' के पास एक दिन का एडवांटेज है, इस रेस में प्रभास बॉलीवुड के बादशाह को पछाड़ते नजर आ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रभास ने शाहरुख खान को पछाड़ा
मूवी टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'बुक माय शो' पर लोगों ने 'सालार' में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में लोगों का रुझान ना के बराबर दिख रहा है। रिलीज से पहले जहां 'सालार' के लिए 1 मिलियन (10 लाख) लोगों ने I'm Interested टैब पर क्लिक किया है। वहीं शाहरुख खान की 'डंकी' के लिए सिर्फ 2 लाख 48 हजार लोगों ने इंट्रेस्ट दिखाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सालार, 'बुक माय शो' पर इस साल की सबसे ज्यादा लाइक्ड फिल्म बन गई है।

KGF से जुड़ी है Salaar की कहानी?
जाहिर तौर पर रिलीज से पहले 'बुक माय शो' पर इस रेस में प्रभास जीतते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फैन पेजों पर कई लोगों ने ऐसा लिखा है कि 'सालार' की कहानी को मेकर्स आगे KGF के साथ जोड़ सकते हैं, हालांकि इस जानकारी की पुष्टि अभी तक मेकर्स की तरफ से किसी ने नहीं की है।

दोनों फिल्मों के बजट में कितना फर्क?
दोनों फिल्मों के बजट की बात करें तो जबरदस्त एक्शन से लबरेज फिल्म 'सालार' का बजट 400 करोड़ रुपये है। वहीं राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'डंकी' का बजट सिर्फ 120 करोड़ रुपये है। जाहिर तौर पर दोनों फिल्मों की लागत में जमीन-आसमान का फर्क है, लेकिन क्या यह फर्क हमें बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिलेगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।