Salaar Shooting Video: ऐसे हुई मंदिर में फाइट वाले सीन की शूटिंग, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Dec 30, 2023 11:30 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Salaar Shooting Video: प्रभास की मल्टीस्टारर फिल्म सालार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस कर रही है। फिल्म की शूटिंग में बहुत मेहनत की गई है और आप यह इस BTS वीडियो में भी साफ देख सकते हैं।

Salaar Shooting Video: ऐसे हुई मंदिर में फाइट वाले सीन की शूटिंग, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म 'सालार' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी जबरदस्त एक्शन से लबरेज इस फिल्म के कई सीन ऐसे हैं जो सिनेमाघरों से निकलने के बाद भी आपके जेहन में छपे रह जाते हैं। ऐसे ही कुछ सीन्स में से एक है मंदिर के भीतर लड़ाई वाला सीन। मेकर्स ने इस सीन के लिए अलग से तैयारी की थी और इतने सारे लोगों को एक साथ एक ही जगह पर एक सीन के लिए मैनेज करना आसान नहीं था।

ऐसे शूट हुआ था मंदिर वाला सीन
सोशल मीडिया पर अब इस सीन की शूटिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें आप डायरेक्टर और बाकी की क्रू को इस सीन के लिए कास्ट को निर्देश देते देख सकते हैं। वीडियो में फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक भी सुना जा सकता है। इस सीन के जरिए प्रशांत नील ने एक्शन और थ्रिलर को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया था। वीडियो में उन्हें इस सीन पर मेहनत करते देख सकते हैं।

कमेंट बॉक्स में जमकर हुई तारीफ
ट्रॉली के जरिए एक तरफ मेकर्स को कैमरा मूव करना था वहीं साथ ही साथ क्राउड का सही एक्सप्रेशन्स देना भी बहुत जरूरी था। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "वाह.. मेहनत साफ नजर आ रही है।" एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "एक फ्रेम वाले सीन शूट करना बहुत मुश्किल होता है।" एक फैन ने लिखा कि इस सीन में मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। लोगों ने जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं।

सारी कसर पूरी कर देगी 'सालार'
प्रभास की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थीं और 'आदिपुरुष' पर तो काफी मेहनत करने के बावजूद उन्हें कुछ दृष्यों के चलते नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि ऐसा लगता है कि 'सालार' पिछली सारी फिल्मों की कसर निकाल रही है। काफी कम वक्त में फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब रही है। बावजूद इसके कि इसे शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से सिर्फ एक दिन बाद रिलीज किया गया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।