Salaar Collection Day 3: सालार की कमाई में रविवार को 10% का उछाल, सोमवार के लिए इतनी हुई एडवांस बुकिंग
Salaar Day 3 Box Office Collection: प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म सालार बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अभी तक की कमाई 200 करोड़ के पार जा चुकी है।

Salaar Day 3 Box Office Collection: साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर सपरट दौड़ रही है। तकरीबन ₹400 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म के बिजनेस में बीते रविवार को 10% की और तेजी देखने को मिली। सोमवार को भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर लेगी ऐसा ट्रेड विशेषज्ञों का अनुमान है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे रहे प्रभास के लिए यह फिल्म गेम चेंजर साबित हुई है। फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 218 करोड़ 48 लाख रुपये हो चुका है।
Salaar Box Office Collection
फिल्म के बिजनेस ब्रेकडाउन की बात करें तो ओपनिंग डे पर इसने 90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और इसने 56 करोड़ 35 लाख रुपये कमाए। तीसरे दिन यानि बीते रविवार को फिल्म की कमाई में 10 प्रतिशत का उछाल आया और इसने कुल 62 करोड़ 5 लाख रुपये कमाए। फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स तेलुगू और हिंदी सिनेमा से मिल रहा है।
Day 1 [1st Friday] ---- ₹ 90.7 Cr
Day 2 [1st Saturday] ---- ₹ 56.35 Cr
Day 3 [1st Sunday] ---- ₹ 62.05 Cr
Day 4 [1st Monday] ---- ₹ 9.38 Cr **
Total - ₹ 218.48 Cr
सालार का रविवार का कलेक्शन
सिर्फ रविवार के कलेक्शन की बात करें तो सालार ने तेलुगू वर्जन से 35 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी वर्जन से इसने 21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और मलयालम वर्जन से 1 करोड़ 55 लाख रुपये कमाए हैं। तमिल वर्जन से फिल्म की कमाई 3 करोड़ 2 लाख रुपये रही है और कन्नड़ वर्जन से इसने 1 करोड़ 2 लाख रुपये कमाए हैं। जहां तक सोमवार के कलेक्शन की बात है तो अभी तक 9 करोड़ 28 लाख रुपये की टिकटें बुक की जा चुकी हैं। देखना होगा कि फिल्म सोमवार को क्या कमाल दिखाती है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


