Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Saira Banu First Words After hearing Dilip Kumar Demise said God Snatched Away My Reason For Living - Entertainment News India

डॉक्टर ने दी दिलीप कुमार के इंतकाल की खबर तो सायरा बानो के मुँह से निकले ये शब्द...

अभिनेता दिलीप कुमार ने लंबी बीमारी से जंग लड़ने के बाद आज यानी 7 जुलाई को आखिरी सांस ली। दिलीप साहब के निधन की खबर ने उनकी पत्नी सायरा बानो को जैसे तोड़ ही दिया। जिस अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल...

Utkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 July 2021 05:55 PM
share Share
Follow Us on
डॉक्टर ने दी दिलीप कुमार के इंतकाल की खबर तो सायरा बानो के मुँह से निकले ये शब्द...

अभिनेता दिलीप कुमार ने लंबी बीमारी से जंग लड़ने के बाद आज यानी 7 जुलाई को आखिरी सांस ली। दिलीप साहब के निधन की खबर ने उनकी पत्नी सायरा बानो को जैसे तोड़ ही दिया। जिस अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा था, वहां के स्टाफ ने जैसे ही सायरा को दिलीप के गुजर जाने की खबर दी वैसे ही उनके शब्दों से दर्द छलक पड़ा। पति की मौत की खबर सुनते ही सायरा बोल पड़ीं कि उनसे जीने का जरिया ही छीन लिया गया... मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने वो मंजर बयां किया है, जब सायरा को उनके पति के निधन की खबर दी गई थी।

दुखद खबर सुनते ही मुंह से निकला...

दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी तो सभी जानते हैं, दोनों ने जिंदगी भर एक-दूसरे का ख्याल रखा। सायरा बानो तो दिलीप कुमार के लिए हर मुसीबत के सामने ढाल बनकर खड़ी रहीं। वहीं हाल ही में स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अपने  'दिलीप साब' को खो देने के बाद सायरा बानो की क्या हालत हो गई थी। इस रिपोर्ट की मानें तो दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर जालिल पारकर ने बताया कि जब सायरा को दिलीप कुमार के निधन के बारे में बताया गया तो वो दर्द बयां करते हुए बोल पड़ीं- 'ऊपरवाले ने मुझसे जीने का सहारा छीन लिया। बिना दिलीप साब के मैं कुछ करने के बारे में सोच भी नहीं पाऊंगी'।

दिलीप साहब के लिए शेयर करती थीं खास पोस्ट

सायरा बानो सोशल मीडिया पर अकसर दिलीप साहब के लिए तस्वीरें और वीडियोज के जरिए अपना प्यार जाहिर करती दिख जाती थीं। बीते 11 अक्टूबर को अपनी शादी की 52वीं सालगिरह मनाते हुए सायरा बानो ने दिलीप कुमार के लिए एक बेहद स्पेशल मैसेज लिखा था, उन्होंने लिखा था- 'मेरे कोहिनूर, मेरे साहब, मेरे सपने के राजकुमार... मेरी यूसुफ जान और मैं आपकी दुआओं भरे मैसेज, कॉल और ग्रीटिंग्स के लिए जितना भी शुक्रिया करूं कम है'।
 

लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।