Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Saif Ali Khan Son Taimur Ali Khan Loves to Get Clicked Become Sad When Father Went Away - Entertainment News India

तैमूर को पसंद है सेलेब्रिटी लाइफस्टाइल! पापा ने पैप्स से दूर भेजा तो रूठ गए जूनियर नवाब

Taimur Ali Khan: तैमूर को मायूस होते देखकर सैफ अली खान ने भी उसे वापस अपने पास बुला लिया। सैफ अली खान और तैमूर अली खान की जोड़ी बहुत कमाल की लग रही थी और फैंस ने इस जोड़ी पर अपना रिएक्शन दिया है।

तैमूर को पसंद है सेलेब्रिटी लाइफस्टाइल! पापा ने पैप्स से दूर भेजा तो रूठ गए जूनियर नवाब
Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 6 Nov 2022 09:24 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान हमेशा ही पापाराजी का फेवरिट रहा है। तैमूर हाल ही में अपने पापा सैफ अली खान के साथ एक इवेंट में नजर आया। तैमूर अपने पापा के साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहा था जब पैप्स ने सैफ की कुछ सोलो फोटोज लेने के लिए कहा। इस पर सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर को कुछ देर दूर खड़े रहने को कहा। इस पर तैमूर का मुंह बन गया।

दूर करने पर रूठ गए तैमूर खान
तैमूर अली खान बहुत बेमन अपने पापा से दूर हुए और फिर एक असिस्टेंट ने जब तैमूर का हाथ पकड़ लिया तो वह हाथ छुड़ाकर पापा के पास जाने लगा। तैमूर को मायूस होते देखकर सैफ अली खान ने भी उसे वापस अपने पास बुला लिया। सैफ अली खान और तैमूर अली खान की जोड़ी बहुत कमाल की लग रही थी और फैंस ने इस जोड़ी पर अपना रिएक्शन दिया है।

कमेंट सेक्शन में लोगों का रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- प्लीज तैमूर को छोड़ दो, उसे अभी इस सेलेब्रिटी लाइफस्टाइल में कोई इंट्रेस्ट नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह कितना हैंडसम बच्चा है। एक यूजर ने इमोजी बनाकर लिखा- कितना बड़ा हो गया है ये। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में प्रभास के साथ नजर आएंगे।

तगड़ी है तैमूर की फैन फॉलोइंग
बात करें सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की तो उन्हें पापाराजी की कंपनी हमेशा ही पसंद रही है। तैमूर हमेशा ही पापाराजी को रिस्पॉन्ड करता है और यह बात उन्हें पसंद आती है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर तैमूर की अलग ही फैन फॉलोइंग है। उनके नाम से ढेरों फैन पेज बने हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें