सैफ अली खान इस लड़की को समझ बैठे अपनी पत्नी? करीना सामने आती दिखीं तो छूट गई हंसी
Saif Ali Khan: कई बार आउटफिट के चलते किसी को देखकर किसी और के होने का वहम हो जाता है। सैफ अली खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ भी कुछ ऐसा ही होता मालूम हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके साथ उनके बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी मौजूद थे। पापाराजी सेलेब्रिटी कपल को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ कि सैफ और करीना दोनों की हंसी छूट गई। दरअसल करीन कपूर खान ने इस दौरान लाल रंग की जैकेट पहनी हुई थी और वह सैफ अली खान से थोड़ा पीछे खड़ी हुई थीं।
इस लड़की को करीना समझ बैठे
सैफ अली खान का ध्यान कहीं और पर था और वह बच्चों की तरफ देख रहे थे जब उनके पास से लाल रंग की जैकेट पहने हुए एक लड़की गुजरी। क्योंकि सैफ अली खान का ध्यान कहीं और था, इसलिए वह इस लड़की को ही अपनी पत्नी करीना कपूर खान समझ बैठे और उसके कंधे पर हाथ रख दिया। हालांकि एक ही पल बात उन्हें अहसास हुआ कि करीना तो सामने खड़ी हुई हैं।
कमेंट बॉक्स में लोगों का रिएक्शन
करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों को जब सिचुएशन समझ में आई तो दोनों हंस पड़े। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में लिखा, "रेड रेड में कनफ्यूजन हो गया।" वहीं एक शख्स ने लिखा, "सर नशे में हैं शायद।" इस यूजर को जवाब देते हुए एक फैन ने लिखा- यह आम बात है, किसी के भी साथ हो सकता है।
सैफ-करीना की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान पिछली बार फिल्म आदिपुरुष में रावण का किरदार निभाते नजर आए थे और अब जल्द ही वह एक तेलुगू फिल्म में काम करते दिखाई पड़ेंगे। Devara नाम की इस फिल्म में वह भयरा का रोल करते दिखेंगे। वहीं करीना कपूर खान जल्द ही 'द क्रू' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों में काम करती दिखाई पड़ेंगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


