सैफ अली खान ने करीना कपूर खान और नन्हे मेहमान को लेकर दिया अपडेट, कही यह बात
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। हालांकि, सैफ चौथी बार पिता बने हैं। वहीं, तैमूर अली खान बड़े भाई बन चुके हैं। करीना ने रविवार सुबह बेटे को जन्म दिया है। इस...
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। हालांकि, सैफ चौथी बार पिता बने हैं। वहीं, तैमूर अली खान बड़े भाई बन चुके हैं। करीना ने रविवार सुबह बेटे को जन्म दिया है। इस मौके पर सैफ अली खान ने फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए परिवार की ओर से उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है।
सैफ अली खान ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। मां और बेबी दोनों ही सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं। फैन्स का दिल से शुक्रिया और उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद, इतने सपोर्ट के लिए।”
सैफ और करीना के परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर हो रही हैं। ननद सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर करते हुए पोस्ट लिखी। वहीं, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहणी ने भी करीना और सैफ को दूसरे बेबी के आने की बधाई दी।
करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें पिता रणधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी करीना कपूर खान और सैफ अली खान को ढेर सारी बधी देते हुए कॉमेंट कर रहे हैं।
हाल ही में तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तैमूर ने एक्साइटेड होकर छोटे भाई का स्वागत किया है।
बता दें कि करीना कपूर खान शनिवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। रविवार सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया। तैमूर अली खान की गाड़ी में बैठकर हॉस्पिटल के लिए रवाना होते हुए की फोटोज वायरल हो रही हैं। ब्लू जीन्स और ब्लू टी-शर्ट में तैमूर काफी डैपर नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने हल्क बना ग्रीन कलर का मास्क लगाया हुआ है। इसके साथ ही तैमूर ने हाथ में दो खिलौने पकड़े हुए हैं।