Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़saif ali khan gets possessive for tamiur says media will make him actor

OMG! तैमूर को लेकर पापा सैफ हुए पजेसिव, कहा तैमूर को मीडिया....

हर समय मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले लिटिल नवाब तैमूर एक बार फिर अपने पापा सैफ के बयान के चलते चर्चा में हैं। जी हां, हाल ही में छोटे नवाब ने तैमूर को लेकर बयान दिया है कि मीडिया उन्हें एक्टर...

लाइव हिन्दुस्तान टीम मुंबईTue, 3 Oct 2017 08:44 AM
हमें फॉलो करें

हर समय मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले लिटिल नवाब तैमूर एक बार फिर अपने पापा सैफ के बयान के चलते चर्चा में हैं। जी हां, हाल ही में छोटे नवाब ने तैमूर को लेकर बयान दिया है कि मीडिया उन्हें एक्टर बनाकर रखेगी। दरअसल, अपनी मम्मी-पापा की तरह हमेशा चर्चा में रहने वाले तैमूर है कि इतने क्यूट कि उनकी हर एक एक्टिविटी कैमरे में कैद हो जाती है। अभी से उनकी फैंस फॉलिंग का जवाब नहीं। बस, इसी बात को देखते हुए सैफ ने यह बात बोली। 

Bigg Boss 11: 'अंगूरी भाभी' के झगड़े और हीना के बर्थडे के साथ शुरु हुआ यह सीजन

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी तैमूर की हर एक सिंगल फोटो खूब ट्रॉल करती है। वैसे देखा जाए तो तैमूर पैदा होते ही स्टार बन गए थे। सैफ इस बात से वाकिफ हैं कि तैमूर को कितनी अधिक मीडिया अटेंशन मिलती है लेकिन वह इस बात को लेकर चितिंत भी हैं कि यह बात आगे चलकर तैमूर पर एक प्रेशर भी बनाएगी। मां-बाप होने के नाते उन पर और करीना पर भी इस बात का प्रेशर रहेगा कि तैमूर अभी से एक्टर बन गया।

कौन बनेगा करोड़पति 9 : झारखंड की महिला बनी पहली करोड़पति, अमिताभ ने कुछ इस तरह दी बधाई

सैफ ने कहा तैमूर को जब यह पता चलेगा कि उसे हर वक्त वॉच किया जा रहा है तो उस पर एक्सपेक्टेशन का प्रेशर होगा। तैमूर के पास प्रीवलेज होगा लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी भी होगी। हो सकता है कि इन सारे कारणों की वजह से वह एक्टर ही बनने को मजबूर हो जाए। सैफ ने कहा है कि उनकी तो कोशिश होगी कि वह तैमूर को सही तरीके से गाइड करें और यदि वह किसी और फील्ड में भी जाना चाहें तो इस बात से उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें