सैफ अली खान बोले- मैं भी हुआ नेपोटिज्म का शिकार, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बहस तेज है। सभी सेलेब्स और आउटसाइडर्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। अब हाल ही में इस मुद्दे पर सैफ अली खान ने अपना रिएक्शन...
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बहस तेज है। सभी सेलेब्स और आउटसाइडर्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। अब हाल ही में इस मुद्दे पर सैफ अली खान ने अपना रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि वह भी इसका शिकार हो चुके हैं। सैफ ने कहा, 'नेपोटिज्म एक ऐसी चीज है जिसका शिकार मैं भी हो चुका हूं। लेकिन कोई इसके बारे में पहले बात ही नहीं करना चाहता था। बिजनेस ऐसे ही चलता है। हालांकि मैं इस बारे में किसी का नाम नहीं लेना चाहता कि कौन इसे फैला रहा है या फिर इसे सपोर्ट कर रहा है'।
सैफ के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर उनको लेकर मीम्स बन रहे हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं।
Iam victim of nepotism #SaifAliKhan pic.twitter.com/6vxw7Wa6Wd
— soulblighterzz (@soulblighterzz) July 2, 2020
#SaifAliKhan trying to explain how nepotism was against him pic.twitter.com/2rwTPJXfgQ
— Nandika Parmar (@ParmarNandika) July 2, 2020
#SaifAliKhan - I’m Victim Of #Nepotism.
Me - pic.twitter.com/b9aZiQeEeE
— Anai Komagan (AK) (@AnaiKomagan) July 2, 2020
Saif ali khan calls himself a victim of nepotism#SaifAliKhan pic.twitter.com/8VkCN7yPZ3
— Krishnaholic (@jeena_mansi) July 2, 2020
Kareena Kapoor Khan reacts to #SaifAliKhan's nepotism statement 😯 pic.twitter.com/5LLEMWychp
— Kal Se Padhunga 🎓 (@DegreeWaleBabu) July 2, 2020
After saying "Even I was victim of Nepotism"#SaifAliKhan be like pic.twitter.com/20rMHGLyG9
— Mohit (@MohitTandel35) July 2, 2020
#SaifAliKhan:- Mai Nepotism Victim Hun.
Me :- While Listing this statement and after listening. pic.twitter.com/s6aJ1RvKyC
— Bhatakta Tweet™ (@BhataktaTweet) July 2, 2020
क्या कहा सैफ ने
सैफ ने कहा, मुझे आज भी याद है किसी के पिता ने फिल्ममेकर को फोन करके मेरे लिए कहा था कि उसे मत लो। वह हीरो के लिए सही नहीं। सबके साथ होता है और मेरा साथ भी हुआ। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर लेवल का नेपोटिज्म है। फेवरेटिज्म से लेकर यह तक है कि जो जिसके साथ काम करने में आरामदायक महसूस करता है वह उसी के साथ काम करता है और उसे ही कास्ट भी किया जाता है।
सैफ ने आगे कहा कि वह खुश हैं कि नए लोग फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं और घर-घर में अपने काम से पहचान बना रहे हैं। बाकी लोगों के लिए एक्टिंग का शानदार लेवल सेट कर रहे हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी जेसे नाम शामिल रहेंगे। सैफ आगे कहते हैं कि टैलेंट और स्किल्स जिसके अंदर है उसे आपको रिप्लेस नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह सिर्फ नेपोटिज्म के अंतरगत ही आता है। आप इसपर जितनी भी सफाई दे दें, कोई नहीं समझता।