Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Rubina Dilaik and Paras Chhabra Song Galat trending on YouTube receive lakhs of views

Galat Song: रुबीना दिलैक को प्यार में मिला धोखा, पारस छाबड़ा का अंदाज देख चौंके फैंस

बिग बॉस 14 की विनर और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों काफी बिजी हैं। उनके एक के बाद एक म्यूजिक वीडियोज रिलीज हो रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ...

Utkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 April 2021 10:29 PM
हमें फॉलो करें

बिग बॉस 14 की विनर और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों काफी बिजी हैं। उनके एक के बाद एक म्यूजिक वीडियोज रिलीज हो रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ 'मरजानया' गाना रिलीज किया था। वहीं इसके बाद पारस छाबड़ा के साथ उनका लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो जबरदस्त ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। आज ही रिलीज हुए इस गाने का टाइटल है 'गलत'... जिसमें रुबीना को प्यार में धोखा मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं पारस के अंदाज ने भी सभी को चौंका दिया है।

रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा का गाना Galat मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। गाने के वीडियो में रुबीना और पारस, पति-पत्नी का किरदार निभाते दिख रहे हैं। रुबीना को पारस प्यार में धोखा देते हैं और उनकी दौलत हथियाने की कोशिश करते हैं लेकिन पकड़े जाते हैं। वहीं विलेन के किरदार में पारस का शानदार अंदाज देखकर फैंस चौंक गए हैं। यहां देखें रुबीना और पारस का रिलीज हो चुका गाना-

इस गाने को जानी-मानी पंजाबी सिंगर अनीस कौर ने गाया है, Sunnyvik इसके म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं और इसे कंपोज किया है विकास ने। रुबीना और पारस का ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। इससे पहले पारस ने महिरा शर्मा के साथ भी म्यूजिक वीडियो में काम किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें