Reception पार्टी में रोमांटिक हुए रूबीना-अभिनव, वीडियो हुआ वायरल
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक ने अभिनव शुक्ला से 21 जून को शादी की थी। दोनों ने पहले लुधियाना में रिसेप्शन पार्टी दी और अब गुरुवार को दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जहां टीवी स्टार्स...
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक ने अभिनव शुक्ला से 21 जून को शादी की थी। दोनों ने पहले लुधियाना में रिसेप्शन पार्टी दी और अब गुरुवार को दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जहां टीवी स्टार्स भी आए। रिसेप्शन पार्टी में दोनों ही काफी अच्छे लग रहे थे। रूबीना ने जहां इस स्पेशल मोमेंट पर सिमरी गाउन पहना था, वहीं अभिनव ने व्हाइट सूट पहना था। रूबीना इस दौरान एक प्यारी परी जैसी लग रही थीं।
(video credit: rubina dilaik fan instagram)
दोनों अब वापस मुंबई आ गए हैं क्योंकि दोनों को अपने-अपने कमिटमेंट पूरे करने हैं। रूबीना जहां अभी सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में लीड रोल में हैं। इस सीरियल में रुबीना, सौम्या का किरदार निभाती हैं, जो एक किन्नर है। वहीं अभिनव शुक्ला सीरियल 'सिलसिला: बदलते रिश्तों का' में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में अभिनव नेगेटिव शेड का किरदार करते हैं।