Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Rocketry The Nambi Effect box office prediction r madhavan film slow performace day 1 - Entertainment News India

Rocketry: पहले दिन इतने करोड़ कमाई का अनुमान, ‘कश्मीर फाइल्स’ की तरह मिल सकता है फायदा

रॉकेट्री की कहानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिंक नांबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित है। आर माधवन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा वो निर्माता और निर्देशक भी हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 1 July 2022 06:21 PM
हमें फॉलो करें

आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect) आज यानी 1 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को हिंदी के साथ, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। रॉकेट्री की कहानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिंक नांबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित है। माधवन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा वो फिल्म के निर्माता और निर्देशक भी हैं। शुक्रवार को ही आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओम ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। ऐसे में माधवन का मुकाबला आदित्य रॉय कपूर से होने जा रहा है।

माधवन की तारीफ


माधवन की फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी सराहा गया, जहां  उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्म मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए मानी जा रही है। माधवन ने ही फिल्म का प्रमोशन किया है। क्रिटिक्स ने उनके एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक की तारीफ की है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भले कम  हो लेकिन उसे वर्ड टू माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। 

द कश्मीर फाइल्स से तुलना


वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, रॉकेट्री पहले दिन करीब डेढ़ करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। यह शुरुआती रुझानहैं। ट्रेड समीक्षकों ने इस मामले में फिल्म की तुलना द कश्मीर फाइल्स से की है। द कश्मीर फाइल्स ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की थी। दर्शकों ने जब फिल्म देखी और पसंद आई तो इसे और प्रचार मिलता गया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर केवल 3.55 करोड़ कमाए थे जबकि इसका लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 340 करोड़ था।

कैमियो रोल में शाहरुख


रॉकेट्री का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में हैं। साउथ की भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म में सूर्या ने कैमियो किया है। फिल्म के बारे में आर माधवन ने बताया था कि 4 साल के इंतजार के बाद अब उनकी फिल्म आ रही है। इस दौरान नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज को छोड़कर उन्होंने कोई काम नहीं किया और इसमें जुटे रहे। कोरोना की वजह से भी रॉकेट्री को बनने में देरी हुई।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें