टीवी शो 'एमटीवी रोडीज' के जज और एक्टर रणविजय सिंह दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं । उनकी वाइफ प्रियंका सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। यह कपल पहले से एक बेटी कायनात के माता-पिता हैं। उनकी पहली बेटी का जन्म 16 जनवरी, 2017 को हुआ था। रणविजय ने वाइफ के प्रग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। रणविजय ने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमेंं प्रियंका प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनकी बेटी भी हैं।
इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए रणविजय ने लिखा 'आप तीनों को बहुत मिस कर रहा हूं… सतनाम वाहेगुरु' इस तस्वीर में उन्होंने ने प्रियंका के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। ये तीनों कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। रणविजय ने जैसे ही यह खबर साझा की तभी से सिलेब्रिटीज उन्हें बधाई देने लगे। इनमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कनिका कपूर जैसे स्टार्स शामिल हैं।
प्रियंका ने भी अपने अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'डेडी… हम तीनों आपको याद कर रहे हैं. आपको जल्दी से देखने का इंतजार नहीं कर सकती! सतनाम वाहेगुरु'।
कॉमन फ्रैंड्स के जरिए हुई मुलाकात
रणविजय और प्रियंका की मुलाकात कॉमन फ्रैंड्स के जरिए हुई थी। प्रियंका लंदन की रहने वाली हैं और जब वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने भारत आई थीं, तभी उनकी मुलाकात रणविजय से हुई। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। इन्होंने काफी गुपचुप तरीके से 2014 में केन्या में शादी रचाई थी।
स्प्लिट्सविला X3 को करेंगे होस्त
रणविजय को 'रोडीज' में जज की भूमिका में अच्छी लोकप्रियता मिली थी। रणविजय अजय देवगन और सलमान खान की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में भी नजर आए थे। विपुल शाह के निर्देशन में बनी 'लंदन ड्रीम्स' में दोस्ती, दुश्मनी, महत्वाकांक्षा और प्रेम के विभिन्न किस्सो को दिखाया गया था। इसके अलावा उन्हें हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करते हुए देखा गया है। रणविजय जल्द ही सनी लियोन के साथ MTV के शो 'स्प्लिट्सविला X3' को होस्ट करते नजर आएंगे।