Riya Sen Birthday: MMS लीक होने से लड़की को Kiss करने तक, जब कंट्रोवर्सीज में रहीं रिया सेन
रिया सेन का जन्मदिन

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) का नाम उन सितारों में शामिल है, जिन्हें उनके काम से ज्यादा कंट्रोवर्सीज की वजह से याद किया जाता है। 'स्टाइल', 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी-मनी' में दम दिखा चुकीं मुनमुन सेन की बेटी अक्सर विवादों के चलते सुर्खियों में रहीं। जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं रिया सेन की कंट्रोवर्सीज...
उम्र का पता लगाना मुश्किल

रिया सेन की खूबसूरती को देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। 24 जनवरी को जन्मदिन मनाने वालीं रिया सेन 41 साल की हो चुकी हैं।
इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव

बता दें कि रिया सेन इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। रिया के इंस्टा पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो खुद 543 लोगों को फॉलो करती हैं। रिया अभी तक 2654 पोस्ट कर चुकी हैं।
रिया सेन का इंस्टाग्राम

रिया सेन का इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड फोटोज से भरा हुआ है। रिया सेन अक्सर अपने हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं।
चूड़ी जो खनकी हाथों में' से मिली पहचान

रिया सेन दर्शकों की नजरों में फाल्गुनी पाठक के गाने 'चूड़ी जो खनकी हाथों में' से आई थीं और बाद में हॉटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं।
रिया सेन के अफेयर्स

रिया सेन अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहीं, उनका नाम अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुशदी तक संग जुड़ा। वहीं श्रीसंत के साथ ही रिया का नाम चर्चा में रहा।
रिया सेन का एमएमएमस

अश्मित पटेल के साथ रिया सेन का एमएमएमस लीक होना उनके करियर के लिए बड़ा फुल स्टॉप साबित हुआ। हालांकि दोनों ने ही उस MMS को फेक बताया था।
कुछ खास नहीं रहा बॉलीवुड करियर

बता दें कि रिया सेन का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। रिया की आखिरी हिंदी फिल्म 'रब्बा मैं क्या करूं' थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी।
निशांत मलकानी का आरोप

याद दिला दें कि रिया सेन पर निशांत मलकानी ने रागिनी MMS रिटर्न के शूटिंग सेट पर उनके कपड़े उतारने का आरोप लगया था। बकौल निशांत रिया ने कैमरे के सामने उनकी लोअर ये कहते हुए नीचे खींच दिया कि ऐसा करने से महिलाएं उन्हे पसंद करेंगी।
लड़की को किस

बता दें कि 2016 में रिया सेन एक पार्टी में एक लड़की को किस करते भी नजर आई थीं। उस वक्त भी रिया सेन खूब सुर्खियों में रही थीं।