Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Rithvik and karan are all set to host this reality show

टीवी के इस रियलिटी शो में देखने को मिलेगा करण और रित्विक का ब्रोमांस

आने वाले रियलिटी शो में करण जौहर और रोहित शेट्टी के पावर जज बनने की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर दो हैंडसम अभिनेताओं की जोड़ी भी अब सुर्खियों में आने के लिए तैयार है। दरअसल, करण...

टीवी के इस रियलिटी शो में देखने को मिलेगा करण और रित्विक का ब्रोमांस
लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीTue, 7 Nov 2017 05:34 PM
हमें फॉलो करें


आने वाले रियलिटी शो में करण जौहर और रोहित शेट्टी के पावर जज बनने की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर दो हैंडसम अभिनेताओं की जोड़ी भी अब सुर्खियों में आने के लिए तैयार है। दरअसल, करण वाही और रित्विक धनजानी का ब्रोमांस एक बार फिर छोटे पर्दे पर देखने को मिलेगा। इस जोड़ी ने ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ को होस्ट करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस शो में दोनों विजेता जोड़ी को चुनेंगे और उन्हें फिर बॉलीवुड का टिकट दिया जाएगा। करण और रित्विक की दोस्ती की शुरुआत डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के दौरान हुई थी, तब दोनों ही इसमें प्रतियोगी थे। फिर  वे ‘नच बलिये-6’ में भी नजर आए थे, जिसमें करण शो के होस्ट थे तो रित्विक उसमें प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुए थे। दोनों इतने मजेदार थे कि उनकी हरकतें भले ही शो का हिस्सा नहीं बनती थीं लेकिन उन्हें शो के खास पलों के रूप में शामिल कर लिया जाता था। टीवी गलियारों में करण और रित्विक की दोस्ती की चर्चा खूब होती है। आपको बता दें कि इस शो के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं और मुकेश छाबड़ा शो के लिए बेहतर से बेहतर प्रतियोगी चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। करण और रित्विक प्रतियोगियों को एक आम इंसान से सेलेब्रिटी बनने की यात्रा में उनके साथ रहेंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें