Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Rishi Kapoor tweet on Dara Singh Birth Anniversary

दारा सिंह की जयंती पर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, हुआ वायरल

भारत के दिग्गज पहलवान और एक्टर रहे दारा सिंह का आज जन्मदिवस है। उनका जन्म 19 नवंबर 1928 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। दारा सिंह का पूरा नाम दारा सिंह रंधावा है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर दिग्गज...

Radha Sharma एजेंसी, नई दिल्लीTue, 19 Nov 2019 11:26 PM
हमें फॉलो करें

भारत के दिग्गज पहलवान और एक्टर रहे दारा सिंह का आज जन्मदिवस है। उनका जन्म 19 नवंबर 1928 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। दारा सिंह का पूरा नाम दारा सिंह रंधावा है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दारा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऋषि कपूर ने उनकी तारीफ ‘सबसे विनम्र, दयालु और दुनिया के सबसे स्नेहपूर्ण इंसान’ के रूप में किया।

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे दारा सिंह जी साहब।  ऋषि कपूर लिखते हैं कि मुंबई में उन्हें ‘स्की हाय ली’ संग लाइव कुश्ती करते देखने और उनके साथ कुछ फिल्मों में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वह इस धरती पर सबसे विनम्र, दयालु और स्नेहपूर्ण इंसान थे। उनके बारे में एक उक्ति थी – ‘अपने आपको दारा सिंह समझता है क्या?’ इस हस्ती को समर्पित एक शानदार श्रद्धांजलि। 

Inside Edge Season 2 Trailer: 'इनसाइड-2' में दिखेगा क्रिकेट के पीछे का खेल

— Rishi Kapoor (@chintskap) November 19, 2019

दारा सिंह (Dara Singh) पहलवानी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम थे। दारा सिंह की पहली फिल्म 1952 में 'संगादिल' रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ दिलीप कुमार और मधुबाला थी। फिल्म 'जग्गा' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। दारा सिंह ने 146 फिल्मों में काम किया। दारा सिंह आखिरी फिल्म 'जब वी मेट' में काम किया था। इस फिल्म में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी थे। वहीं दूसरी ओर उनके हनुमान के किरदार को कौन भूल सकता है। हनुमान का किरदार उन्होंने इतनी सिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें असल में हनुमान मानकर पूजने लगे थे।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें