Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Rishi Kapoor: Reaction on Ranbir Kapoor: winning An Award for Film Sanju:

बेटे रणबीर ने जीता था 'संजू' के लिए अवॉर्ड तो पिता ऋषि कपूर ने दिया था ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज सुबह मुंबई के एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। 67 साल के एक्टर कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 30 April 2020 10:51 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज सुबह मुंबई के एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। 67 साल के एक्टर कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणबीर कपूर को फिल्म 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया था। रणबीर को अवॉर्ड मिलने पर पिता ऋषि कपूर काफी खुश हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर ने कहा था कि वह और नीतू कपूर, रणबीर की इस उप्लब्धि से बहुत खुश हैं। साढ़े 11 साल के करियर में 6 मुख्य अवॉर्ड जीते और इसके लिए वह काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। 

वहीं, नीतू कपूर ने रणबीर-आलिया की फोटो शेयर कर एक प्यार-सा कैप्शन लिखा था। ऐसे लम्हे आपके सारे दर्द और चिंताएं भुला देता है...शुभकामनाएं...बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है।

साल 2018 में कैंसर के इलाज के लिए गए थे न्यूयॉर्क
साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे हैं। भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा है। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलों के बीच जब वह दिल्ली दौरे पर थे तब उन्हें फरवरी की शुरुआत में यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बुधवार को इरफान का हुआ निधन
कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड जगत ने महज दो दिन के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। एक्टर इरफान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें