Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Rishi Kapoor dies at 67 daughter Riddhima Kapoor share emotional post

ऋषि कपूर के निधन के बाद बेटी रिद्धिमा कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा, काश मैं वहां होती

एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। 67 वर्षीय अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन से सभी सदमे में हैं।  ऋषि...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 30 April 2020 03:42 PM
हमें फॉलो करें

एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। 67 वर्षीय अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन से सभी सदमे में हैं।  ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता को खोने के पास सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पापा आई लव यू। मेरे स्ट्रॉंग वॉरियर। मैं आपको हर दिन बहुत याद करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स याद करूंगी। काश मैं वहां होती और आपको गुड बाय कह पाती। आई लव यू पापा।'

 

ऋषि के निधन के बाद परिवार ने दिया स्टेटमेंट...

ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार की तरफ से स्टेटमेंट सामने आया है। स्टेटमेंट में लिखा है, हमारे प्यारे ऋषि कपूर आज सुबह 8.45 पर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि वह लास्ट तक सभी को एंटरटेन करते रहते थे। वह इन 2 सालों में बीमारी से लड़ते हुए भी खुश रहते थे। उनका फोकस सिर्फ परिवार, दोस्त, खाना और फिल्मों में था। जो भी उनसे मिलता वो ये देखकर चौंक जाते थे कि कैसे ऋषि ने बीमारी से खुद को कभी निराश नहीं होने दिया। 

फैन्स द्वारा मिले प्यार से वह काफी खुश होते थे। वह चाहते थे कि जब वह इस दुनिया से जाएं तो उनके फैन्स उन्हें उनकी स्माइल से याद करें आंसू से नहीं।

इस वक्त दुनिया में जो परेशानी चल रही इस वजह से काफी प्रतिबंध होंगे और पब्लिक में ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हम सभी फैन्स और परिवार से ये रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सभी नियमों का पालन करें। 

बता दें कि ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें