Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Rhea Kapoor says she and karan boolani do not believe in karwachauth

अनिल कपूर की बेटी रिया ने करवाचौथ व्रत करने की सलाह देने वालों की लगाई क्लास, बोलीं- बकवास...

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी कुछ ही महीने पहले हुई है। 14 अगस्त को रिया अपने दोस्त करन बूलानी की दुलहन बनी थीं। रिया की शादी भी चर्चा में रही थी। उन्होंने अपनी बहन सोनम कपूर की तरह ट्रडिशन लाल...

टीम, लाइव हिंदुस्तान मुंबईMon, 18 Oct 2021 10:13 AM
हमें फॉलो करें

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी कुछ ही महीने पहले हुई है। 14 अगस्त को रिया अपने दोस्त करन बूलानी की दुलहन बनी थीं। रिया की शादी भी चर्चा में रही थी। उन्होंने अपनी बहन सोनम कपूर की तरह ट्रडिशन लाल जोड़े और धूमधाम के साथ शादी नहीं की थी। इस बार रिया का पहला करवाचौथ आने वाला है। इससे पहले उनका इंस्टाग्राम पोस्ट सुर्खियों में है। रिया ने इसमें लिखा है कि वह करवाचौथ में यकीन नहीं रखती हैं।


करवाचौथ पर नहीं है यकीन

रिया ने लिखा है, कृपया मेरे पास करवाचौथ गिफ्टिंग और कोलैबोरेशन के लिए न आएं। इस पर मैं और करण यकी नहीं करते है। हम उन कपल्स का सम्मान करते हैं जो इसे मानते हैं और उनके साथ त्योहार का मजा ले सकते हैं। लेकिन यह मेरे लिए या हमारे लिए नहीं है। इसलिए मैं ऐसा कुछ प्रमोट नहीं कर सकती जिस पर यकीन न करूं और यह जिस मंशा से मनाते हैं उस पर भी सहमत नहीं हूं। अब मुझे लगता है कि अगर हम अपनी और एक-दूसरे की केयर करते हैं तो हमें अच्छा रहना चाहिए। मैं ये सब सिर्फ इसलिए लिख रही हूं कि कुछ ऐसे ही अजनबी लोगों को मुझे ये समझाने की पड़ी है कि मैं पागलपन कर रही हूं, मुझे ये करना चाहिए, ये मेरा पहला करवाचौथ है। नहीं, शुक्रिया। आगे बढ़ें? अगर आपने ये पढ़ लिया है तो ये बकवास बताने के लिए शुक्रिया। उम्मीद है आपने अपने संडे का मजा लिया होगा।

rhea kapoor

 

रिया की मां मनाती हैं करवाचौथ

रिया और करण कुछ दिन पहले ही अपने हनीमून से लौटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण और रिया करीब 12 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। उनकी शादी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे। बता दें कि रिया का मां सुनीता कपूर करवाचौथ धूम-धाम से मनाती हैं। उनके यहां करवाचौथ पार्टी में कई सिलेब्स शामिल होते हैं। शिल्पा शेट्टी को भी उनके घर पर करवचौथ मनाते देखा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें