Rhea Chakraborty: 'रोडीज' के नए प्रोमो में प्रिंस नरूला से हुई रिया चक्रवर्ती की बहस, कहा- आवाज नीचे
रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' जल्द शुरू होने वाला है। उससे पहले शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। प्रोमो वीडियो में रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी से प्रिंस नरूला की बहस हो जाती है।

'एमटीवी रोडीज' युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है। शो में सोनू सूद जज की भूमिका में हैं। वहीं इस बार प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी कंटेस्टेंट के मेंटॉर बनेंगे। पिछले दिनों देशभर में इसका ऑडिशन हुआ। रिलीज किए गए प्रोमो वीडियो में एक-एक कर कंटेस्टेंट आते हैं। मेंटॉर को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को टीम में लेने के लिए बोली लगानी होगी और उन्हें खरीदना होगा। प्रोमो में 'शार्क टैंक' के जज अशनीर ग्रोवर भी नजर आते हैं।
कंटेस्टेंट पर लगाई बोली
वीडियो में कंटेस्टेंट अपना दमखम दिखाते हैं। बिग बॉस फेम शिव ठाकरे अपने ही फेस का मास्क लगाकर पहुंचते हैं। सोनू सूद बताते हैं कि पर्सनल इंटरव्यू में ऑक्शन होने वाले हैं। तब प्रिंस नरूला पूछते हैं, 'हमें खरीदने पड़ेंगे?' आगे दिखाया जाता है कि सभी मेंटॉर कंटेस्टेंट पर बोली लगाते हैं।
रिया से प्रिंस की बहस
इस बीच मेंटॉर के बीच बहस भी होती है। प्रिंस नरूला, रिया से चिल्लाते हुए कहते हैं, 'तुम करो टास्क फिर। तब रिया कहती हैं, 'आवाज नीचे।' आगे अशनीर ग्रोवर को दिखाया जाता है। वह कंटेस्टेंट से कहते हैं, 'भीख क्यों मांग रहा है भाई कि ले लो मेरे को।' इसके बाद फिर से प्रिंस किसी बात पर रिया के साथ बहस करते दिखते हैं। आखिर में गौतम गुलाटी इतने गुस्से में होते हैं कि वह जैकेट उतारकर वहां से चले जाते हैं।
दम दिखाने आ रहीं रिया
वीडियो को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'जितना मर्जी लगा लो दम, हम भी नहीं हैं किसी से कम। एमटीवी रोडीज कर्म या कांड, 3 जून से शुरू। हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे से केवल एमटीवी और जियो सिनेमाा पर।'
अनबन की थी खबरें
इससे पहले खबरें आई थीं कि सेट पर रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के बीच अनबन हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस किसी बात पर गौतम और रिया से लड़ते दिखे। मामला इतना बढ़ गया कि गौतम और रिया ने प्रिंस के साथ शूट करने से मना कर दिया। हालांकि बाद में प्रिंस ने एक्ट्रेस से माफी मांग ली थी। इस पर तीनों कलाकारों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।