रिया चक्रवर्ती का क्यूट वीडियो वायरल, लेकिन किया कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रोल
हाल ही में रिया स्ट्रे डॉग्स के एक फूड डोनेशन इवेंट में शामिल हुईं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिया के इस वीडियो को जहां पसंद किया जा रहा है तो दूसरी ओर उन्हें ट्रोल भी किया जा रह

इस खबर को सुनें
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) धीरे धीरे सोशल हो रही हैं और धीरे धीरे उन्होंने इवेंट्स आदि में भी हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस को काफी भला बुरा कहा गया था और एक्ट्रेस ने खुद को सभी से दूर कर लिया था। हाल ही में रिया स्ट्रे डॉग्स के एक फूड डोनेशन इवेंट में शामिल हुईं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिया के इस वीडियो को जहां पसंद किया जा रहा है तो दूसरी ओर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
क्या है रिया चक्रवर्ती का वीडियो
सोशल मीडिया पर विरल भियानी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती, कुछ स्ट्रे डॉग्स के साथ बैठी हैं और बातें करती दिख रही हैं। वीडियो में रिया चक्रवर्ती काफी क्यूट दिख रही हैं और हमेशा की तरह ही खूबसूत दिख रही हैं। रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के लिए प्यार लुटा रहे हैं।
क्यों ट्रोल हो रही हैं रिया चक्रवर्ती
एक ओर जहां रिया चक्रवर्ती के वीडियो को उनके फैन्स पसंद कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल वीडियो में रिया चक्रवर्ती, कुत्तों से इंग्लिश में बात कर रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। रिया चक्रवर्ती वीडियो में स्ट्रे डॉग्स से इंग्लिश में बात कर रही हैं लेकिन ये बात सोशल मीडिया यूजर्स को खटक गई और फनी कमेंट करते हुए ट्रोल करने लगे। रिया चक्रवर्ती के लिए एक ट्रोल ने लिखा- 'ये इंडियन कुत्ते हैं, अमेरिकन नहीं'। वहीं ऐसे ही कई कमेंट्स और हैं।
रिया पर लगे थे आरोप
गौरतलब है कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था तो दिवंगत अभिनेता के परिवार ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया था। सुशांत के निधन के बाद रिया सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं और उन्होंने किसी से भी मिलना छोड़ दिया था। वहीं कुछ वक्त पहले ही वो सोशल मीडिया पर धीरे- धीरे एक्टिव हो रही हैं। वहीं रिया सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए भी पोस्ट करती रहती हैं।