फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsRhea Chakraborty and her brother Showik go house hunting in Mumbai photos viral on social media

महीनों बाद मुंबई में स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक के साथ ढूंढ रही हैं घर, देखें PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आने के महीनों बाद रविवार को स्पॉट हुईं। रिया अपने भाई शौविक के साथ मिलकर मुंबई में नए घर की तलाश कर रही हैं। रिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल...

महीनों बाद मुंबई में स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक के साथ ढूंढ रही हैं घर, देखें PHOTOS
Kamta Prasadहिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 03 Jan 2021 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आने के महीनों बाद रविवार को स्पॉट हुईं। रिया अपने भाई शौविक के साथ मिलकर मुंबई में नए घर की तलाश कर रही हैं। रिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें वह भाई शौविक के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में शौविक और रिया मास्क पहने नजर आएं। रिया ने पिंक स्वेटशर्ट पहनी दिखीं, जिस पर प्यार ताकत है लिखा हुआ है। हालांकि, जब पैपराजी तस्वीरें खींच रहे थे, दोनों ने उनसे कोई बात नहीं की। 

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में आ गई थीं। सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने रिया को गिरफ्तार किया था। वह कई दिनों तक जेल में रहीं और अक्टूबर में वह बेल पर बाहर आई हैं। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती भी इसी ड्रग्स केस में अरेस्ट हुए थे। उन्हें 2 दिसंबर को बेल मिली थी।

मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया लंच, एक्टर ने इस अंदाज में जाहिर की अपनी खुशी

इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी रिया चक्रवर्ती
कुछ दिनों पहले रिया के करीबी डायरेक्टर रूमी जाफरी ने बताया था कि रिया अगले साल वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। रूमी ने कहा, ''यह साल रिया के लिए बहुत कष्टदायक रहा है। यूं तो हर किसी के लिए यह साल बुरा साबित हुआ है, लेकिन रिया के लिए बेहद परेशानी वाला रहा है। क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं कि एक मिडिल क्लास फैमिली की वह लड़की जो अच्छा कर रही हो, उसे एक महीना जेल में बिताना पड़ जाए।''

अनस सैयद ने शेयर की निकाह की अनसीन फोटो, सना खान को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत पत्नी

रूमी ने बताया कि जेल जाने के कारण रिया चक्रवर्ती का हौसला बुरी तरह से टूट गया है। रूमी ने SpotboyE से बातचीत करते हुए कहा कि मैं हाल ही में रिया चक्रवर्ती से मिला था। वह बेहद शांत थी, ज्यादा बात नहीं करना चाहती थीं। उसके साथ जो हुआ है, उसके बाद उसे इस तरह के बर्ताव के लिए ब्लेम नहीं किया जा सकता। इस मामले को थमने दीजिए। मुझे पक्का विश्वास है कि रिया को बहुत सी बातें कहनी हैं। रूमी ने कहा कि रिया उस संकट से उबरते हुए खुद को दोबारा खड़ा करने की कोशिश में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें