Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़report says ranu mondal worked at bollywood actor feroz khan

रानू मंडल के पॉपुलर होते ही बड़ा खुलासा, इस बॉलीवुड एक्टर के घर करती थीं काम!

रातों रात सोशल मीडिया पर अपनी मधुर आवाज से पॉपुलर हुईं रानू मंडल को आज पूरा देश जानता है। 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाकर रानू कुछ ऐसे पॉपुलर हुईं कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 30 Aug 2019 10:50 PM
हमें फॉलो करें

रातों रात सोशल मीडिया पर अपनी मधुर आवाज से पॉपुलर हुईं रानू मंडल को आज पूरा देश जानता है। 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाकर रानू कुछ ऐसे पॉपुलर हुईं कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए गाना तक गवा दिया। रेलव स्टेशन पर गाना गाने वाले रानू ने हिमेश की फिल्म  'हैप्पी होर्डिं एंड हीर' के लिए तेरी मेरी गाना गाया। अब रानू इसी फिल्म के लिए एक और गाना गा रही हैं जिसके बारे में हिमेश ने शुक्रवार को ही रानू का वीडियो शेयर कर बताया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

अब जैसे-जैसे रानू की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है, उनको लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वालीं रानू का बॉलीवुड से भी नाता है। जी हां, ऐसा कहा जा रहा है कि रानू, एक्टर फिरोज खान के घर काम कर चुकी हैं। रानू के पति एक्टर के घर काम करने जाया करते थे और रानू भी पति के साथ उनका हाथ बांटने जाया करती थीं। रानू अक्सर काम करते हुए गुनगुनाया करती थीं। रानू की आवाज सुनकर फिरोज खान भी उनकी आवाज की तारीफ करते थे। 

इस शख्स की वजह से रानू मंडल बनीं स्टार, जानें क्या करता है काम...

 कल तक रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वालीं रानू को अब सब जानते हैं, लेकिन हम उस शख्स के बारे में नहीं जानते जिन्होंने रानू को इतना पॉपुलर किया है। हम बात कर रहे हैं अतींद्र चक्रवर्ती की जिन्होंने रानू की आवाज को रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। रानू आज जहां भी हैं वो अतींद्र की वजह से ही हैं।

इन दिनों रानू जहां भी जा रही हैं, अतींद्र उनके साथ ही नजर आ रहे हैं। बता दें कि अतींद्र पेशे से सोशल वर्कर हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें