Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़rekha attends mili screening janhvi kapoor shares her happiness watch video

MIli की स्क्रीनिंग में रेखा को देख इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर, जानें- कान में क्या कहा

Mili Screening: मिली की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे इनमें सबसे ज्यादा चर्चे रेखा के हैं। उन्हें हर फिल्म की स्क्रीनिंग में नहीं देखा जाता। रेखा जाह्नवी के लिए गिफ्ट लेकर पहुंची थीं।

MIli की स्क्रीनिंग में रेखा को देख इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर, जानें- कान में क्या कहा
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 4 Nov 2022 09:31 AM
हमें फॉलो करें

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली की स्क्रीनिंग गुरुवार को हुई। इस इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इन सबके बीच एक शख्सियत ने सबका ध्यान खींचा, वह थीं रेखा। रेखा साधारण तौर पर किसी स्क्रीनिंग में नहीं जातीं। मिली की स्क्रीनिंग रेखा अपनी पर्सनल असिस्टेंट फरजाना के साथ पहुंची थीं। उनको देखकर जाह्नवी काफी खुश हो गईं। बोनी-श्रीदेवी की बेटी रेखा के गले मिलीं और उनके कान में कुछ कहा। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि जाह्नवी रेखा की साड़ी की भी तारीफ कर रही हैं।

गिफ्ट लेकर पहुंची थीं रेखा

मिली में जाह्नवी के साथ विकी कौशल के भाई सनि कौशल भी हैं। उन्होंने रेखा के पैर छुए। बोनी रेखा को रिसीव करने गेट पर पहुंचे थे। जब जाह्नवी रेखा से मिलने आईं तो उनके आंखों में चमक देखी जा सकती थी। वहीं रेखा की आंखों में भी श्रीदेवी-बोनी की बेटी के लिए प्यार दिखा। जाह्नवी रेखा के गले लगीं और कान में बोलीं, आप सोच भी नहीं सकतीं कि मैं कितनी खुश हूं। इसके बाद उन्होंने रेखा की साड़ी की तारीफ की। सबसे इंट्रेस्टिंग बात रेखा जाह्नवी के लिए गिफ्ट लेकर आई थीं। उनकी असिस्टेंट फरजाना ने जाह्नवी को गिफ्ट दिया। जाह्नवी उनके भी गले लगीं और बताया कि वह नर्वस फील कर रही हैं। 

रेखा के आगे फीकी पड़ीं जाह्नवी

सोशल मीडिया पर जाह्नवी औऱ रेखा का यह वीडियो वायरल है। इसे देखकर हर कोई रेखा की खूबूरती की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है, यार ये रेखा आज भी क्या लगती है। एक और कमेंट है, वह कभी बूढ़ी नहीं होंगी, वह बहुत खूबसूरत हैं।  एक यूजर ने लिखा है, रेखा की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की सारी ऐक्ट्रेसस फेल हैं। ये भी पढ़ें: बोनी कपूर ने सबके सामने किया जाह्नवी को शर्मिंदा, बोले- फ्लश खुद...

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें