फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनRekha: पैपराजी को पोज दे रही थीं रेखा, गिरते- गिरते बचीं, देखें वायरल वीडियो

Rekha: पैपराजी को पोज दे रही थीं रेखा, गिरते- गिरते बचीं, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेखा पैपराजी को देख पोज दे रही हैं, तभी अचानक उनके कदम लड़खड़ा जाते हैं और वो गिरते गिरते बचती हैं।

Rekha: पैपराजी को पोज दे रही थीं रेखा, गिरते- गिरते बचीं, देखें वायरल वीडियो
Avinash Singh Palहिन्दुस्तान,मुंबईFri, 31 Mar 2023 10:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) जहां भी जाती हैं, महफिल लूट लेती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती से सभी के दिलों में खास जगह बनानी वालीं रेखा हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। इस दौरान एक ओर जहां रेखा की मौजूदगी ने ही सभी का दिल जीत लिया तो दूसरी को पैप्स को देख उन्होंने कुछ ऐसा किया सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रेखा गिरते गिरते बची हैं।

गिरते गिरते बचीं रेखा
दरअसल बीती शाम मुंबई में फ्रांसीसी फैशन शो Christian Dior’s Fall 2023 का आयोजन हुआ। ये आयोजन मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के साथ ही साथ कुछ हॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। इस दौरान रेखा भी इवेंट में शामिल हुईं। रेखा ने पैप्स को देखकर नमस्कार किया और पीछे झुकीं, इस ही दौरान वो गिरते गिरते बचीं। रेखा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सेलेब्स का लगा तांता
बता दें कि इस फैशन शो में कई सेलेब्स नजर आए, जिन में  सोनम कपूर आहूजा, करिश्मा कपूर, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, मीरा राजपूत, अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन, नताशा पूनावाला  आदि भी शामिल रहे। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इवेंट में बॉलीवुड के साथ ही कुछ हॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल रहे। 

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।