आशा भोसले को कई साल छिपकर फूल भेजते रहे आरडी बर्मन, एक दिन ऐसे खुली पोल

Kajal Sharma टीम, लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

Asha Bhosle Old Interview: आशा भोसले को आरडी बर्मन छिपकर फूल भेजते थे, एक दिन जब फूल डिलीवर हुए तो वह आशा के घर पर ही थे। आशा बोलीं पता नहीं कौन मूर्ख फूल भेजता है तो पंचम का मुंह उतर गया...

आशा भोसले को कई साल छिपकर फूल भेजते रहे आरडी बर्मन, एक दिन ऐसे खुली पोल

जानी-मानी सिंगर आशा भोसले ने एक बार बताया था कि उनके एक्स-हसबैंड म्यूजिशियन आरडी बर्मन उन्हें कई साल तक बिना नाम बताए फूल भेजते रहे थे। आशा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें घर पर फूल मिलते थे और उस वक्त आरडी बर्मन और शायर-गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी मौजूद होते थे। आशा ने उनके म्यूजिक के प्रति लगाव के बारे में भी बात की थी कि कैसे वे रोलिंग स्टोन्स, अर्थ विंड ऐंड फायर वगैरह के गाने गाया करते थे।

आशा की भी मिमिक्री करते थे पंचम

आरडी बर्मन की शादी 1966 में रीता पटेल से हुई थी। उन्होंने 1971 में उन्हें तलाक दे दिया था। आशा से 1980 में शादी की थी लेकिन दोनों कुछ ही साल बाद अलग हो गए थे। दोनों ने अपने करियर में कई हिट गाने रिकॉर्ड किए और साथ में कई लाइव शोज भी किए। द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में आशा ने बताया था, एक बार उन्होंने मुझे ऐफ्रो विग पहनकर डरा दिया था। वह हर एक की मिमिक्री करते थे, मेरी भी। 

आशा के सामने उतर गया चेहरा

कई साल तक मुझे छिपकर फूल भेजते रहे। एक बार फूल मजरूह साब और पंचम के सामने ही डिलीवर हो गए। मैंने बोला, फेंक दो, कोई मूर्ख अपने गुलाब मुझ पर बर्बाद करता रहता है। पंचम का चेहरा उतर गया। तब मजरूह साब हंसे, ये मूर्ख है जो तुम्हें गुलाब भेजता रहता है।


शॉवर से निकलकर दोपहर तक गाते थे

आशा ने म्यूजिक के लिए लगाव पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था, म्यूजिक हमारी शादी का आधार था। हम बिस्मिल्लाह खान से लेकर बीटल्स वगैरह घंटों सुनते रहते थे। पंचम 9.30 लुंगी कुर्ता पहनकर शॉवर से निकलकर आते और दोपहर 3 बजे तक हम साथ में जॉन कोल्ट्रेन, अर्थ विंड ऐंड फायर, रोलिंग स्टोन्स, ब्लड स्वेट ऐंड टियर्स- वगैरह गुनगुनाते रहते थे। म्यूजिक के लिए हमारा टेस्ट ही हमारे बॉन्ड की वजह थी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।