IBFA 2018: कुआलालम्पुर में विनर बनें रवि किशन और निरहुआ
चौथे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी अवॉर्ड में दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर और अंजना सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अवॉर्ड शो में रंगारंग...
चौथे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी अवॉर्ड में दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर और अंजना सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अवॉर्ड शो में रंगारंग कार्यक्रम में अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक अवार्ड. जबकि पवन सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को मिली जमानत, एक्सीडेंट के बाद BMW का हुआ था ये हाल
रणबीर कपूर बने अमिताभ बच्चन के पार्टनर, बुल्गारिया की सड़कों पर यूं सेल्फी लेते दिखे
रवि किशन को मिला ये अवॉर्ड...
रवि किशन को भोजपुरी फिल्मों के जन्मदाता नजीर हुसैन के नाम से शुरू किए नजीर हुसैन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता काम करने वाले और देश की लगभग सभी भाषा मे काम कर चुके रवि किशन को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए नजीर हुसैन अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड लेते वक्त अभिनेता भावुक हो गए।
'सद्गुरु' जग्गी वसुदेव के साथ यूं नाचे रणवीर सिंह, 1 दिन में इतने लाख बार देखा गया VIDEO
दिलबर गाने से छाने के बाद नोरा फतेही ने फैंस के लिए शेयर किया ये VIDEO, हो गया VIRAL
संजय पांडे और मनोज सिंह को भी मिला अवॉर्ड...
खलनायक संजय पांडे को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल तो मनोज सिंह टाइगर को बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल का अवॉर्ड मिला। जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो अंजना सिंह को उनकी फिल्म जिगर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।