Hindi NewsEntertainment NewsRashami Desai and Akanksha Puri join Bharat Jodo Yatra with Rahul Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रश्मि देसाई, राहुल गांधी का हाथ पकड़े आईं नजर

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में आगे बढ़ी। दोनों एक्ट्रेस राहुल गांधी के साथ नजर आईं।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रश्मि देसाई, राहुल गांधी का हाथ पकड़े आईं नजर
Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 19 Nov 2022 09:38 PM
हमें फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लगभग दो महीने हो गए हैं। एंटरनेटमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकार इस यात्रा में शामिल होते दिखे हैं। अभी तक पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा को ज्वॉइन किया। अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में आगे बढ़ी। कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राहुल गांधी के साथ रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी की तस्वीर शेयर की गई है।

राहुल गांधी के साथ पद यात्रा

कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘भारत जोड़ो यात्रियों को ताकत मिले। मशहूर टीवी एक्ट्रेस  रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी ने सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हुईं।‘

एक्ट्रेसेस ने भी शेयर कीं तस्वीरें

रश्मि देसाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस नेता असलम शेख और सूरज ठाकुर के साथ भारत जोड़ो यात्रा, और मेरी दोस्त आकांक्षा पुरी। मजबूत बनिए और साथ रहिए।‘

आकांक्षा पुरी ने भी यात्रा के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं और सबको एक साथ रहने का संदेश दिया। 

इन टीवी शोज मे किया काम

रश्मि देसाई को टीवी शो उतरने से जाना जाता है। उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया था। इस शो के बाद वह घर-घर मशहूर हो गईं। इसके अलावा रश्मि ने बिग बॉस 13, खतरों के खिलाड़ी 6, नच बलिए 7, नागिन 4, नागिन 6 और झलक दिखला जा 5 में हिस्सा लिया।

मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने हिंदी टीवी शोज के अलावा साउथ में काफी काम किया है। बॉलीवुड में  उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से डेब्यू किया। आकांक्षा ने हाल ही में स्वयंवर मीका दी वोटी में हिस्सा लिया था। वह शो की विजेता रहीं। उन्हें मीका ने अपनी पार्टनर चुना था।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें