Ohh! रणवीर पर भी चढ़ा प्रिया प्रकाश का खुमार, शेयर की ऐसी फोटो
रणवीर सिंह आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग में बिजी हैं।
रणवीर पर भी चढ़ा प्रिया प्रकाश का खुमार, शेयर की ऐसी फोटो
रणवीर सिंह आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। अब हाल ही में रणवीर ने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो आंख मारते नजर आ रहे हैं। रणवीर की इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो प्रिया प्रकाश को कॉपी कर रहे हैं।
बता दें कि रणवीर ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी।
रणवीर की फिल्म 'गली बॉय' के बारे में बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं। फिल्म का पहला लुक रिलीज हो गया है और दर्शकों को ये लुक पसंद भी आ रहा है। पहली बार रणवीर और आलिया साथ नजर आने वाले हैं, तो दोनों की केमेस्ट्री देखने के लिए भी फैन्स बहुत उत्साहित हैं।
Video: गंदे कमेंट्स और ट्रोलिंग से गुस्साईं जरीन, कहा- 'दूं तमाचा तेरे मुंह पर...'
25kg वजन घटाकर हिट हुआ ये एक्टर, एक साथ मिली 6 फिल्में
आगे की स्लाइड में पढ़ें 14 साल की उम्र में ये कारनामा कर चुके हैं रणवीर, दीपिका सुनेंगी तो...
14 साल की उम्र में ये कारनामा कर चुके हैं रणवीर, दीपिका सुनेंगी तो...
फिल्म पद्मावत में अय्याश बादशाह खिलजी का रोल करने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह असल जिंदगी में भी कुछ कम नहीं हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड और अनुष्का शर्मा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रह चुके रणवीर रियल लाइफ में भी काफी रोमांटिक हैं तभी तो हाल ही में उन्होंने अपने बारे में एक चौंकाने वाले खुलासा किया है। जिसे सुनकर दीपिका भी हैरान रह जाएंगी।
14 साल की उम्र में थीं तीन गर्लफ्रेंड्स...
एक वेब पोर्टल से बात करते हुए रणवीर ने अपने बचपन के अय्याशियों के बारे में बताया है। रणवीर ने बताया कि जब वे 14 साल के थे तब उनके पास एक नहीं बल्कि तीन गर्ल फ्रेंड्स थीं। दरअसल, 14 साल के उम्र में वो अपने पैरेंट्स के साथ विदेश गए थे, लेकिन जब वापस लौटे तो उन्होंने पाया कि उनकी लम्बाई बढ़ गई है और बॉडी पतली हो गई है। तब ही रणवीर ने महसूस किया कि उन्हें अब लड़कियों के साथ दोस्ती बढानी चाहिए। रणवीर ने पहले एक लड़की पटाई, फिर दूसरी और फिर तीसरी। मतलब उन्होंने एक साथ तीन गर्लफ्रेंड्स अपनी लाइफ में रखी।
शायद ये रणवीर की असल जिंदगी के अनुभव ही हैं, जो वो इतने अच्छे से खिलजी का किरदार निभा सके।
बता दें कि अनुष्का से ब्रेकअप के बाद रणवीर पिछले 5 साल से दीपिका के साथ रिलेशनशिप में हैं, हालांकि रणवीर या दीपिका ने कभी खुलकर रिश्ते को नहीं कबूला है। लेकिन वो अक्सर एक-दूसरे के परिवार वालों से मिलते रहतें हैं।