Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ranveer singh shares his retirement and kids planning

रिटायरमेंट और बच्चों को लेकर ये है रणवीर सिंह की प्लानिंग, दीपिका भी जानकर चौंक जाएंगी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक ऐसा कपल है जो हमेशा एक दूसरे की तारीफ करता रहता है, लेकिन हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर दीपिका भी चौंक जाएंगी। दरअसल, इंटरव्यू के...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 6 March 2019 12:36 PM
हमें फॉलो करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक ऐसा कपल है जो हमेशा एक दूसरे की तारीफ करता रहता है, लेकिन हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर दीपिका भी चौंक जाएंगी। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की। रणवीर ने कहा कि जब वो अपने काम से रिटायर हो जाएंगे तो वो चाहते हैं कि वह गोवा में चले जाएं, जहां उनका एक सी फेसिंग विला हो और वहां वो सिर्फ रिलैक्स करें। इतना ही नहीं रणवीर ने कहा कि वो ये भी चाहते हैं कि वो वहां वो अपने बहुत सारे बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करें। वह अपने विला में रहते हुए खाना पकाना चाहते हैं। पेंटिंग करना चाहते हैं और साथ ही मूवीज देखना और योग करना चाहते हैं।

अब देखते हैं कि रणवीर के इस रिटायरमेंट प्लान पर दीपिका का क्या रिएक्शन होगा।

दीपिका पादुकोण की नजरों में कुछ हैं पति रणवीर...

रणवीर कई बार दीपिका की तस्वीरों पर इंस्टाग्राम पर स्पेशल कमेंट करते हैं और वहीं दीपिका भी रणवीर की सभी फोटो और वीडियो को लाइक करते हुए मजेदार कमेंट करती रहती हैं। अब हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरे शेयर की हैं जिसे देखने के बाद वाइफ दीपिका ने काफी मजेदार कमेंट किए हैं।

दरअसल रणवीर सिंह की यह लेटेस्ट फोटो ग्राजिया मैगजिन की कवर पेज की है, जिस पर रणवीर छाए हुए हैं। रणवीर सिंह ने जैसे ही इस फोटो को शेयर किया वैसे ही दीपिका ने इस पर मजेदार कमेंट किया है। दीपिका ने रणवीर के लुक को देखकर उन्हें सबसे ज्यादा हॉट और सबसे ज्यादा प्यार करने वाला पति कहा है। दीपिका ने लिखा है क्यूटि नंबर-1, हॉटी नंबर 1 और पति नंबर 1।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें