बचपन में इस रेसलर के फैन हुआ करते थे रणवीर सिंह, कहा- उन दिनों WWF जिंदगी हुआ करती थी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके मस्तीभरे हरकतों के लिए भी जाना जाता है। वह अपने फैन्स को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर की है...
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके मस्तीभरे हरकतों के लिए भी जाना जाता है। वह अपने फैन्स को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे पता चलता है कि उन्हें बचपन से ही मस्ती करना बहुत पसंद था। इस तस्वीर में वह WWF के रेस्लर हल्क होगन की तरह पोज देते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर हल्क होगन के कितने बड़े फैन हैं। रणवीर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आप क्या करेंगे, जब हल्कमेनिया का खुमार आप पर चढ़ जाएगा। वह समय जब WWF जिंदगी हुआ करती थी। इसका पोस्टर मेरी दीवार पर हुआ करता था। फोटो में रणवीर, हल्क होगन की तरह पोज देते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। फोटो को अभी तक 12 लाख 52 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स रणवीर की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म बनकर तैयार हो गई है। बीते महीने मार्च में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते ऐसा नहीं हो सका। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर आधारित इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।


