'83' के सेट पर दीपिका पादुकोण ने बैट से की पति की पिटाई, वीडियो शेयर कर रणवीर बोले- My Life Real & Reel
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। इस वीडियो में दीपिका अपने पति और एक्टर रणवीर की बैट से पिटाई करते हुए नजर आ रही हैं। रणवीर-दीपिका की इस वीडियो को फैंस खूब...
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। इस वीडियो में दीपिका अपने पति और एक्टर रणवीर की बैट से पिटाई करते हुए नजर आ रही हैं। रणवीर-दीपिका की इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बात दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को खुद रणवीर सिंह ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। 4 सेकंड की एक विडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि दीपिका कैसे रणवीर को बैट से मार रही हैं और वह उछल रहे हैं। इसे शेयर करते हुए ऐक्टर ने लिखा, 'मेरी जिंदगी की कहानी, रील और रियल!'
अब‘ईंशाल्लाह’से नहीं टकराएगी ‘सूर्यवंशी’, सलमान खान ने रोहित शेट्टी को ट्वीट कर बताई वजह
Story of my Life 😅 Real & Reel ! @deepikapadukone @83thefilm 🏏🎥🎞 pic.twitter.com/Q9Q6mbywu6
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 12, 2019
आपको बता दें कि इस वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने फिल्म 83 में दीपिका की एंट्री और उनके रोल को लेकर इशारा किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं, उनके साथ वहां दीपिका भी हैं। फिल्म में रणवीर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। पहले ऐसी चर्चा थी कि रणवीर की पत्नी का रोल दीपिका पादुकोण निभाएंगी जिसे अब उन्होंने खुद कन्फर्म कर दिया है।
शाहिद कपूर और वाइफ मीरा ने योग-वेलनेस स्टार्टअप 'SARVA' में किया INVEST
बात करें '83' की तो डायरेक्टर कबीर खान की यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को मिली ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस टीम को कपिल देव ने लीड किया था और फिल्म में उन्हीं का किरदार रणवीर निभा रहे हैं। उनके अलावा साकिब सलेम, हार्डी संधू, एमी विर्क और कई अन्य ऐक्टर्स टीम के बाकी क्रिकेटर्स का रोल प्ले कर रहे हैं।