Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ranveer Singh: share picture of Deepika Padukone: after two days of Birthday Celebration: with Romantic Message:

जन्मदिन के दो दिन बाद Ranveer Singh ने शेयर की पत्नी दीपिका पादुकोण की तस्वीर, लिखा ये कैप्शन

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का 6 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के बचपन की फोटो डालकर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन...

जन्मदिन के दो दिन बाद Ranveer Singh ने शेयर की पत्नी दीपिका पादुकोण की तस्वीर, लिखा ये कैप्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 8 July 2019 05:32 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का 6 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के बचपन की फोटो डालकर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी थीं। साथ ही रणवीर सिंह ने भी अपने आने वाली फिल्म ‘83’ में कपिल देव (Kapil Dev) के अपने किरदार के पहले लुक को फैंस के साथ साझा किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

जैसे ही रणवीर सिंह ने फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी फैंस उनके इस लुक से काफी इंप्रेस हुए थे। साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी उन्हें कमेंट कर ये कहा था कि रणवीर आप एकदम पाजी की तरह दिख रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने रणवीर के इस लुक की तारीफ की थी। 

जन्मदिन के दो दिन बाद रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की एक फोटो साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि केक काफी खा लिया है, साथ ही दीपिका पादुकोण को टैग भी किया है। इस फोटो में दीपिका डेनिम टॉप और व्हाइट स्कर्ट में एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

इसके अलावा रणवीर सिंह ने खुद को जन्मदिन की बधाई देते हुए हैप्पी बर्थडे टू मी भी लिखा है। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘83’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें