Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ranveer Singh on screen friend Vikrant Massey work with Deepika Padukone in Laxmi Agarwal biopic

शादी के बाद रणवीर के इस 'दोस्त' के साथ काम करेंगी दीपिका, हुआ खुलासा

रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लगातार सुर्खियों में हैं। लंबी छुट्टियों के बाद अब दीपिका जल्द ही काम पर वापस लौटेंगी। वो मेघनागुलजार की नई फिल्म छपाक में नजर आने वाली...

लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीWed, 19 Dec 2018 07:49 PM
हमें फॉलो करें

रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लगातार सुर्खियों में हैं। लंबी छुट्टियों के बाद अब दीपिका जल्द ही काम पर वापस लौटेंगी। वो मेघनागुलजार की नई फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बेस्ड है। फिल्म के लीड एक्टर को लेकर आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव में जबरदस्त रेस लगी थ। लेकिन बाजी मारी रणवीर सिंह के ऑनस्क्रीन फ्रेंड विक्रांत मेस्सी ने।

मुंबई रिसेप्शन से कुछ देर पहले ही वायरल हुईं प्रियंका-निक की ये रोमांटिक PHOTOS

रणवीर से है ये कनेक्शन...
दरअसल, विक्रांत ने रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा में उनके खास दोस्त का रोल निभाया था। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद फिल्म दिल धड़कने दो में भी दोनों साथ नजर आए थे। विक्रांत इन दिनों वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में साइड रोल किए हैं। पॉपुलर टीवी शो बालिका वधू से उन्हें असली पहचान मिली थी।

 Deepika Padukone, Vikrant Massey, Ranveer Singh, Laxmi Agarwal biopic,

जल्द होगी सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे की शादी, जानें कौन है दूल्हा

डायरेक्टर ने दी जानकारी...  
फिल्म छपाक की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने खुद एक अखबार को इस बात की जानकारी दी और कहा- विक्रांत वो शख्स है जिनके साथ मैं 'राजी' के समय से ही काम करना चाहती थी। उनकी फिल्म अ डेथ इन द गंज देखने के बाद मैं उनके साथ काम करने के लिए बेताब हो गई। इस फिल्म में विक्रांत एक नॉर्थ इंडियन लड़के का किरदार निभाने वाले हैं, जो एसिड वॉयलेंस से जुड़ा कैम्पेन शुरु करता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मी से होती है। 

'जीरो' की रिलीज से पहले घबराए शाहरुख खान, दिया ये चौंकाने वाला बयान

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग मुबंई और दिल्ली होने वाली है। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें