Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ranveer singh is unrecognisable in long hair in this throwback photo

रणवीर सिंह की ये फोटो हो रही है Viral, देखकर हो जाएंगे Shocked

बॉलीवुड सेलेब्स की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में रणवीर की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर को देखकर आप चौंक जाएंगे। इस फोटो में वह अपनी दोस्त के साथ...

रणवीर सिंह की ये फोटो हो रही है Viral, देखकर हो जाएंगे Shocked
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 12 July 2019 01:36 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड सेलेब्स की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में रणवीर की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर को देखकर आप चौंक जाएंगे। इस फोटो में वह अपनी दोस्त के साथ कूल लुक में दिख रहे हैं। रणवीर के बाल इसमें काफी बड़े नजर आ रहे हैं और वो क्लीन शेव भी हैं। फोटो में रणवीर के साथ उनकी दोस्त और वीजे पिया त्रिवेदी नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ranveer singh ❤ (@ranveer_singh_is_the_best) on

वैसे बता दें कि इन दिनों रणवीर अपनी अपमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं।

हालांकि दीपिका इसके साथ ही फिल्म 'छपाक' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका, एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रही हैं। दीपिका ने फिल्म का अपना लुक भी शेयर किया था जिसकी सभी ने काफी तारीफ की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें