रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को बताया Hottie, एक्ट्रेस ने दिया दिल जीतने वाला ये जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी फैन्स को सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद आती है। वहीं कपल सोशल मीडिया पर भी एक...
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी फैन्स को सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद आती है। वहीं कपल सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करता रहता है। इस बीच एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं।
दीपिका का वीडियो
दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'मैं पेशे से एक्टर हूं, लेकिन जिंदगी को लेकर मेरा नजरिया एक एथलीट जैसा है। ये बस मेरे दूसरे व्यक्तित्व में शुमार है।' दीपिका के इस वीडियो पर रणवीर ने कमेंट में लिखा, 'मैं प्रोफेशन से हॉटी हूं, लेकिन जिंदगी को लेकर मेरा नजरिया काफी क्यूट है। ये बस मेरे दूसरे व्यक्तित्व में शुमार है। मैंने सही कर दिया।'
सबसे अच्छा पति
रणवीर सिंह के इस कमेंट पर दीपिका पादुकोण ने जवाब देते हुए लिखा, 'दुनिया का सबसे अच्छा पति।' रणवीर और दीपिका के इन कमेंट्स को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका- रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार है। दोनों जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे।
रणवीर के प्रोजेक्ट्स
बात रणवीर के वर्कफ्रंट की करें तो वे फिल्म 83 में जल्दी ही नजर आएंगे, जो क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म जयेशभाई जोरदार और सूर्यवंशी भी रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। हालांकि सूर्यवंशी में रणवीर का कैमियो होगा। इसके अलावा रणवीर सिंह निर्देशक शंकर की साथ भी नजर आएंगे।
दीपिका के प्रोजेक्ट्स
दीपिका ने पहले पठान का एक शेड्यूल पूरा कर लिया था और साथ ही शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। बात दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो उनके खाते में प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म, द इंटर्न रीमेक, महाभारत, 83, और फाइटर के अलावा पठान और शकुन बत्रा की अगली फिल्म है।