Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ranveer singh and deepika padukone cant have long honeymoon

लंबे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे रणवीर-दीपिका, रोहित शेट्टी बने वजह!

बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दी है। दोनों की शादी 14-15 नवंबर को होगी। इस अनाउंसमेंट के बाद दोनों के ही फैन्स शादी का इंतजार कर रहे हैं,...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 23 Oct 2018 06:33 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दी है। दोनों की शादी 14-15 नवंबर को होगी। इस अनाउंसमेंट के बाद दोनों के ही फैन्स शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच दोनों के हनीमून को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दीपिका और रणवीर लंबे समय के लिए हनीमून नहीं जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दोनों शादी के बाद बहुत ही कम दिनों के लिए हनीमून पर जाएंगे क्योंकि शादी के बाद तुरंत ही रणवीर,  रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे जो 28 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।'

क्या इस वजह से 15 नवंबर को शादी कर रहे हैं रणवीर-दीपिका?

जैसा कि आप सब जानते हैं कि दोनों की शादी 14-15 नवंबर को होगी। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन्होंने यही डेट शादी के लिए क्यों चुनी है। क्या आपको पता है कि 15 नवंबर से रणवीर-दीपिका का बहुत पुराना कनेक्शन है। जो दोनों के लिए बहुत खास है।

5 साल पहले इस दिन रिलीज हुई थी 'राम-लीला'...

रणवीर-दीपिका ने जिस पहली फिल्म में साथ काम किया था। वो पांच साल पहले 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर  संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' की जो 15 नवंबर, साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई। यहीं दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों कभी न खत्म होने वाले रिश्ते में बंधते चले गए। हो सकता है कि इसी वजह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 15 नवंबर के दिन शादी करने का फैसला किया है।  

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें