रानी चटर्जी ने किया खेसारी लाल यादव के गाने पर जमकर डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भोजपुरी सिनेमा एक ऐसा सिनेमा है जो बिहार में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। हालांकि, इस सिनेमा ने अब अपनी पहुंच भारत के कई हिस्सों तक पहुंचाई है। भोजपुरी एक्टर्स की फिल्म हो या गाना देखते ही देखते सोशल...
भोजपुरी सिनेमा एक ऐसा सिनेमा है जो बिहार में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। हालांकि, इस सिनेमा ने अब अपनी पहुंच भारत के कई हिस्सों तक पहुंचाई है। भोजपुरी एक्टर्स की फिल्म हो या गाना देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। वीडियो में करोड़ों की तादाद में व्यूज आने लगते हैं। भोजपुरी एक्टर और अब स्टार बन चुकीं रानी चटर्जी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
दरअसल, रानी चटर्जी, अपने दोस्त और को-स्टार खेसारी लाल यादव के गाने पर जमकर डांस प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। थोड़े ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने हाल ही में बिग बॉस 13 के घर में प्रवेश किया है। घर के अंदर जाने से पहले खेसारी ने एक स्टेज परफॉर्मेंस दी जिसमें रानी चटर्जी उनके साथ नजर आईं।
दोनों ही ‘ठीक है’ गाने पर साथ थिरकते नजर आए। ये गाना खेसारी लाल यादव की एक फिल्म का है जिसपर दोनों ने परफॉर्म किया है। खेसारी का ये गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है।