रणबीर कपूर क्यों इस बात से हैं परेशान? बोले- जब बेटी 20 साल की होगी मैं 60 का हो जाऊंगा
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में माता-पिता बने हैं। 6 नवंबर को आलिया ने बेटी को जन्म दिया। रणबीर कपूर ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद वह किस बात से परेशान हैं।

इस खबर को सुनें
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं। 6 नवंबर को आलिया ने बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। आलिया ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। बेटी के जन्म के बाद रणबीर कपूर को चिंता सता रही है कि क्या वह 60 की उम्र में अपने बच्चे के साथ फुटबॉल खेल पाएंगे या उसके साथ दौड़ पाएंगे। वह इसे अपनी सबसे बड़ी असुरक्षा की भावना बताते हैं।
रणबीर को सता रही चिंता
फेस्टिवल में रणबीर कपूर ने Brut India से बात की। रणबीर ने कहते हैं, ‘मेरी सबसे बड़ी इनसिक्योरिटी यह है कि जब मेरा बच्चा 20 और 21 साल का हो जाएगा तब मैं 60 साल का हो जाऊंगा। क्या मैं उनके साथ तब फुटबॉल खेल पाऊंगा? क्या मैं उसके साथ तब दौड़ पाऊंगा?’
इसी साल हुई थी शादी
आलिया ने इसी साल जून में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। शादी की रस्में रणबीर के मुंबई स्थित घर पर बेहद निजी तरीके से हुई थीं।
अगले साल इन फिल्मों में दिखेंगे
रणबीर और आलिया हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 शिवा’ में नजर आए। फिल्म का निर्देशक अयान मुखर्जी ने किया। फिल्म के अन्य कलाकारों में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में थे। रणबीर की अगली फिल्म लव रंजन के साथ है। इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर हैं। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं है। इसके अलावा रणबीर के पास फिल्म ‘एनिमल’ है।