अब रणबीर कपूर ने बताया कैसे बोला जाता है बेटी Raha का नाम, लोग बोले- पापा बनकर खुश है
Alia Daughter Name: आलिया भट्ट ने जब अपनी बेटी के नाम की घोषणा की तो इसके चर्चे थे। ज्यादातर लोग नहीं समझ पा रहे थे कि हिंदी में इसे कैसे बोलना है। अब रणबीर कपूर ने इसका प्रननसिएशन बताया है।
आलिया भट्ट ने बीते 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। वह अपनी बेटी का नाम भी अनाउंस कर चुकी हैं। रणबीर और आलिया की बेटी का नाम Raha है। यह नाम दादी नीतू सिंह ने दिया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि बेटी के नाम का क्या मतलब है। आलिया ने नाम इंग्लिश में लिखा था तो कई लोगों को कन्फ्यूजन हो गया कि इसे राह, रहा या राहा पढ़ना है। अब एक वीडियो वायरल है जिसमें रणबीर कपूर खुद बता रहे हैं कि उनकी बेटी का नाम कैसे बोलना है।
रणबीर ने की बेटी की बात
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बन चुके हैं। उनके लिए यह साल काफी अच्छा रहा। दोनों की शादी हुई, फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई और बेटी ने भी जन्म लिया। आलिया बेटी के नाम की घोषणा कर चुकी हैं लेकिन अब तक उसकी झलक नहीं दिखाई। आलिया ने एक पोस्ट में बताया था कि बेटी का नाम Raha है। लोग इसके प्रननसिएशन में कन्फ्यूज हो रहे थे। अब Red Sea Film Festival में पहुंचे रणबीर ने एक इंटरव्यू दिया तो बताया कि उनकी बेटी का नाम कैसे लेते हैं। रणबीर बोलते दिख रहे हैं, उसका नाम राहा है।
चेहरे पर दिखी खुशी
BollyBlindsNGossip पर शेयर वीडियो पर रणबीर के फैन्स के कई सारे कमेंट्स हैं। एक यूजर ने लिखा है, रणबीर खुश दिख रहे हैं। राहा को पाना खुशकिस्मती है। आलिया ने बेटी के नाम के मायने लिखे थे। उन्होंने लिखा था, राहा नाम उनकी बुद्धिमान और हैरतंगेज दादी ने चुना है। इसके कई सारे मायने हैं, राहा का मतलब है दिव्य रास्ता, खुशी, परिवार, आराम, राहत, शांति, खुशी, स्वतंत्रता और आनंद।