आलिया के लिए अपने पर्स में हमेशा ये चीज रखते हैं रणबीर कपूर, जानकर हो जाएंगे हैरान!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रोमांस की खबरें इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। रोज दोनों के रिश्तों को लेकर कोई न कोई नई बात सामने आ रही हैं। कभी रणबीर आलिया की तारीफ करते हैं तो कभी आलिया रणबीर की।...
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रोमांस की खबरें इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। रोज दोनों के रिश्तों को लेकर कोई न कोई नई बात सामने आ रही हैं। कभी रणबीर आलिया की तारीफ करते हैं तो कभी आलिया रणबीर की। इसी बीच हाल ही में रणबीर ने आलिया को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। रणबीर के मुताबिक आलिया को मनाने के लिए वो हमेशा अपने पर्स में एक ऐसी चीज रखते हैं, जिसे देखकर आलिया का गुस्सा पलभर में ही गायब हो जाता है।
VIDEO: शादी होते ही रूठ गया 'किन्नर बहू' का पति, फिर रुबीना ने ऐसे मनाया
रणबीर के पर्स में होती है ये चीज...
जी हां, खबरों के मुताबिक रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'जब आप किसी लड़की को मनाने की कोशिश करते हैं तो आप उसे तुरंत तैमूर की फोटो दिखा दीजिए। तैमूर इतना क्यूट है कि वो तुरंत मान जाएगी।' अब रणबीर किस लड़की की बात कर रहे हैं ये समझना कोई मुश्किल काम नहीं है। क्योंकि उनकी बातों से तो यहीं लगता है कि वो तैमूर की तस्वीरें दिखाकर आलिया को इम्प्रेस करने की कोशिश करते होगे। वैसे भी आलिया ये बोल चुकी हैं कि उन्हें बच्चे बेहद पसंद है।
अली जफर ने इस मॉडल पर किया 100cr की मानहानि का केस, जानें पूरा मामला
तैमूर से है रणबीर की खास बॉन्डिंग...
इंटरव्यू में रणबीर से ये भी पूछा गया कि क्या वो करीना से फिल्मी दुनिया की गॉसिप करते हैं तो उन्होंने बताया कि उनकी करीना से ज्यादा बात नहीं होती है बल्कि सैफ अली खान से उनकी काफी बनती है। दोनों की सोच भी एक जैसी है। रणबीर ने आगे बताया कि वो अपने भांजे तैमूर से मिलने की वजह से करीना के यहां जाते हैं और उसकी तस्वीरें और वीडियो अपने फोन से कैप्चर करते हैं।
शरबत से की थी प्यार की तुलना...
इससे पहले एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था 'किसी से प्यार हो जाना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। जब आप प्यार में पड़ते हैं तो सब कुछ बहुत अच्छा लगता है, यहां तक कि पानी भी शरबत लगने लगता है। प्यार ने ही मुझे बेहतर इंसान बनाया है। प्यार आपकी जिंदगी को और खूबसूरत बना देता है।'