Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ranbir kapoor pokes his nose and wiped his hand on anushka sharma outfit video

जब रणबीर कपूर ने कैमरे के सामने की शॉकिंग हरकत, अनुष्का शर्मा के कपड़ों में पोछी नाक

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है। कई चैट शोज पर दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते और मस्ती करते देखे जा चुके हैं। अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर अपनी...

Kajal Sharma टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 May 2021 01:51 PM
हमें फॉलो करें

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है। कई चैट शोज पर दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते और मस्ती करते देखे जा चुके हैं। अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर अपनी नाक में उंगली डालकर अनुष्का के कपड़ों में लगा देते हैं। इस पर अनुष्का उन पर गुस्सा करती हैं। इसके बाद रणबीर उनके कपड़ों का भी मजाक उड़ाते हैं। 

 

रणबीर की हरकत से चिढ़ गईं अनुष्का

अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के बीच नोकझोंक के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। करण जौहर के चैट शो और कपिल शर्मा के शो पर भी दोनों साथ आकर भाई-बहन की तरह झगड़ते दिखाई दे चुके हैं। उनके फैन्स रणबीर अनुष्का के वीडियोज खोज-खोजकर वायरल करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। यह वीडियो 'ऐ दिल है मुश्किल' के पब्लिसिटी टूर का है। इसमें अनुष्का उनकी इस आदत से चिढ़कर गुस्सा करती दिख रही हैं। यह क्लिप 2016 में The Quint के साथ इंटरव्यू की है। 

 

 

 

अनुष्का बोलीं भाड़े के हैं कपड़े

अनुष्का कहती दिख रही हैं, यह हर समय अपनी नाक ऐसे ही खोदता रहता है जैसे अभी खोद रहा है। तब तक रणबीर अपनी उंगली अनुष्का के कपड़ों में पोछ देते हैं। इस पर अनुष्का चिढ़ जाती हैं और कहती हैं, ये भाड़े के कपड़े हैं। बाद में अपने श्रग के लिए कहती हैं कि ये नहीं यह मेरा है। इस पर रणबीर उनके कपड़ों को डॉक्टर का कोट कहकर मजाक उड़ाते हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें