Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ranbir Kapoor lookalike Pakistan actor Hammad Shoaib dance video Tu Jhoothi Main Makkaar

‘पाकिस्तान का रणबीर कपूर’ कहलाता है ये एक्टर, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का डांस वीडियो वायरल

Ranbir Kapoor Lookalike: पाकिस्तानी एक्टर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। एक्टर ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के गाने पर डांस किया। इस पाकिस्तान एक्टर को वहां का रणबीर कपूर कहा जाता है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 18 March 2023 09:04 PM
हमें फॉलो करें

पाकिस्तान में हमेशा से वहां की फिल्मों से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज रहा है। पार्टियों से लेकर शादियों तक में हिंदी गाने बजते हैं। आपको याद होगा हाल ही पाकिस्तानी लड़की का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लता मंगेशकर के गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर डांस कर रही थी। अब ऐसा ही कुछ एक पाकिस्तानी एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। एक्टर ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के गाने पर डांस किया। इस पाकिस्तानी एक्टर को वहां रणबीर कपूर कहा जाता है।

रणबीर कपूर से मिलती है शक्ल
पाकिस्तान के इस एक्टर का नाम हम्माद शोएब है। उनके चेहरे की बनावट और हाव-भाव रणबीर कपूर से मिलते हैं। हम्माद एक शादी में शामिल हुए जहां उन्होंने रणबीर के गाने ‘प्यार होता कई बार है’ पर डांस किया। उनके पीछे वेन्यू पर पहुंचे अन्य लोग खड़े हैं। हम्माद का यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। अभी तक इसे ढाई लाख लोगों ने लाइक किया है। 

 

शेयर किया एक और वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद हम्माद ने इसी वेन्यू से एक और वीडियो शेयर किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘क्योंकि मेरी इंस्टा फैमिली चाहती थी कि मैं इस डांस वीडियो को दूसरे एंगल से शेयर करूं। तो यहां है।‘ 
 

क्या बोले यूजर्स
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ’सर 95 फीसदी रणबीर लग रहे हो।‘ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘वह रणबीर कपूर जैसे दिखते हैं लेकिन डांस कमाल का किया है।‘ एक ने कहा, ‘पहले घुंघरू, फिर झूमे जो पठान और अब ये। भाई आपने तो हम इंडियंस का दिल जीत लिया।‘ 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें