Hindi NewsEntertainment Newsranbir kapoor kisses alia bhatt after winning filmfare awards

फिल्मफेयर 2019: अवॉर्ड मिलने पर रणबीर कपूर ने आलिया को किया Kiss, फोटो हो रही है Viral

शनिवार को मुंबई में 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सेरेमनी हुई और इस दौरान सभी बॉलीवुड सेलेब्स आए। हालांकि इस दौरान पूरी लाइमलाइट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने नाम की। दोनों के बीच इस दौरान क्यूट...

फिल्मफेयर 2019: अवॉर्ड मिलने पर रणबीर कपूर ने आलिया को किया Kiss, फोटो हो रही है Viral
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 24 March 2019 06:52 PM
हमें फॉलो करें

शनिवार को मुंबई में 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सेरेमनी हुई और इस दौरान सभी बॉलीवुड सेलेब्स आए। हालांकि इस दौरान पूरी लाइमलाइट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने नाम की। दोनों के बीच इस दौरान क्यूट केमेस्ट्री देखने को मिली। दोनों को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान रणबीर का नाम अनाउंस हुआ तो उन्होंने पहले आलिया को किस किया फिर एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका को गले लगाया। रणबीर-आलिया के किस की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by مريم🎬 (@bollywood.arabic_) on

 

 

आलिया ने किया प्यार का इजहार...

आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने के बाद आलिया भट्ट ने स्टेज पर अपनी स्पीच में रणबीर कपूर को 'स्पेशल मैन' का नाम दिया और आई लव यू भी कहा।

आलिया भट्ट ने अपनी स्पीच में कहा-मेघना, मेरे लिए राजी तुम हो। ये तुम्हारे खून-पसीना का रिजल्ट है। इसके बाद उन्होंने अपने लीड हीरो विक्की कौशल को शुक्रिया किया। कहा- तुम्हारे बिना फिल्म पूरी नहीं हो सकती थी। आलिया ने आगे अपने मेंटर करण जौहर को शुक्रिया कहा।

इसके बाद राजी गर्ल ने रणबीर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज सब कुछ प्यार के नाम है। वहां मेरा सबसे खास शख्स है। आई लव यू।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें