रणबीर कपूर की कैप पर बेटी राहा का नाम, गणपति दर्शन की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने नेवी ब्लू कलर की ओवरसाइज शर्ट ब्लैक पैंट्स के साथ पहनी हुई थी। उन्होंने ट्रांसपैरेंट ग्लासेज लगा रखे थे। एक यूजर ने रणबीर कपूर की इन तस्वीरों पर कमेंट किया- डैडी गोल्स।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इतवार को गणपति दर्शन के लिए टी-सीरीज के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनकी खूब तस्वीरें क्लिक की गईं और उनकी कैप ने सभी का ध्यान खींचा। रणबीर कपूर अमूमन RK वाली अपनी ब्लैक कैप के साथ नजर आते हैं लेकिन इस बार उनकी टोपी में कुछ खास था। रणबीर कपूर की टोपी पर उन्होंने पिंक कलर के टैडी बियर के साथ बेटी राहा का नाम लिखा हुआ था।
रणबीर की कैप पर राहा का नाम
रणबीर कपूर ने नेवी ब्लू कलर की ओवरसाइज शर्ट ब्लैक पैंट्स के साथ पहनी हुई थी। उन्होंने ट्रांसपैरेंट ग्लासेज लगा रखे थे। एक यूजर ने रणबीर कपूर की इन तस्वीरों पर कमेंट किया- डैडी गोल्स। दूसरे ने लिखा- कितना क्यूट है। बता दें कि कई बार आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर की शर्ट या उनकी कैप पहनकर पैप्स के सामने आ चुकी हैं।
फैंस को राहा की तस्वीरों का इंतजार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर नहीं आई हैं। कपल अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करने से बचता रहा है। हालांकि फैंस को रणबीर आलिया की बेटी की तस्वीरों का हमेशा ही इंतजार रहा है। मालूम हो कि एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव मैरिज हुई थी। काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध गया था।
