VIDEO: करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के खिलाफ हैं रणबीर कपूर, सामने आए वीडियो में कहते नजर आए- हमारे नाम पर पैसा कमाते हैं
बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ काफी मशहूर है। एक्टर्स के लिए कई बार यह विवाद का कारण भी बना है। सेलिब्रिटी यहां आकर असल में कैंडिड होते हैं, यानी सच्चाई बताते हैं।...
बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ काफी मशहूर है। एक्टर्स के लिए कई बार यह विवाद का कारण भी बना है। सेलिब्रिटी यहां आकर असल में कैंडिड होते हैं, यानी सच्चाई बताते हैं। सबूत के नाम पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हैं। शो में आकर इन्होंने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किए गए। अब आलिया भट्ट और सोनम कपूर के कुछ पुराने वीडियोज़ सामने आ रहे हैं, जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत पर बात करती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर करण के शो ‘कॉफी विद करण’ के ये वीडियोज़ तेजी से वायरल हो रहे हैं। और अब एक और वीडियो सामने आया है, जो कि रणबीर कपूर का है।
इस वीडियो में रणबीर कपूर करण जौहर के शो की सच्चाई खोलते सुनाई दे रहे हैं। करण जौहर के इस शो में रणबीर कपूर को किस तरह जबरदस्ती बुलाया गया इसके बारे में एक्टर बता रहे हैं। यह बात है सीजन 5 की, जिसमें रणबीर और अनुष्का शर्मा आए थे। रणबीर वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि किस तरह उन्होंने उन्हें और अनुष्का को शो पर बुलाया और उनके नाम पर पैसा कमाया।
आपको बता दें कि 14 जून की सुबह सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लागकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर जंग जारी है। हर कोई अपनी राय सोशल मीडिया पर खुलकर रख रहा है। यहां तक कि सलमान खान, आलिया भट्ट और करण जौहर की फिल्में बिहार में बैन कर दी गई हैं। कंगना रनौत ने भी नेपोटिज्म पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री की सच्चाई बताई है।