Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ramsetu Star Akshay Kumar Late night Video viral Fans troll him on internet Watch video - Entertainment News India

Akshay Kumar का लेटेस्ट नाइट पार्टी वीडियो वायरल, क्यों कर रहे हैं फैंस ट्रोल?

कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहने वाले एक्टर अक्षय कुमार को अचानक उनके एक लेटेस्ट वीडियो को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ फैंस इस वीडियो में अक्षय की तारीफ भी कर रहे हैं। देखें ये वीडियो..

Akshay Kumar का लेटेस्ट नाइट पार्टी वीडियो वायरल, क्यों कर रहे हैं फैंस ट्रोल?
Pooja Bajaj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 Oct 2022 05:42 PM
हमें फॉलो करें

Ramsetu Star Akshay Kumar Late night Video viral: इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चाओं में बने हुए एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। अक्षय कुमार का ये वीडियो उनकी किसी फिल्म के सीन का नहीं है। बल्कि उनका ये वीडियो प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी के बर्थडे पार्टी का है। आखिर इस बर्थडे पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि अक्षय को फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए जानें...

वीडियो में क्या था ऐसा कि अक्षय हो गए ट्रोल 
अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहने वाले एक्टर अक्षय कुमार को अचानक उनके एक लेटेस्ट वीडियो को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ फैंस इस वीडियो में अक्षय की तारीफ भी कर रहे हैं लेकिन कई फैंस उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। अक्षय का ये वीडियो प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी के बर्थडे पार्टी में एंट्री के दौरान का है। दरअसल, अक्षय इंडस्ट्री में अपने हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वे कई बार इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वे लेट नाइट पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन में जाने से परहेज रखते हैं। और वह अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं इसके लिए वह सुबह 4 बजे उठते हैं और रात को जल्दी सो जाते हैं। लेकिन हाल ही में अपने स्टार अक्षय को लेट नाइट पार्टी में एंट्री करते देख उनके फैंस हैरान रह गए। 
 

‘लगता है आज कुछ ज्यादा ही जल्दी उठ गए’
हाल ही में अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस अश्विनी की बर्थडे पार्टी में अपीयरेंस देकर फैंस को हैरान कर दिया। अक्षय को लेट नाइट में देखकर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि पार्टी वेन्यू के बाहर मौजूद कैमरामैन भी हैरान हो गए। अक्षय की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अक्षय अपनी कार से उतरते हैं उन्हें देखकर सभी कैमरामैन हूटिंग करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अक्षय के इस वीडियो को लेकर उनके फैंस कमेंट बॉक्स में पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें चार बजे नहीं उठना? एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘लगता आज अक्षय कुछ ज्यादा ही जल्दी उठ गए।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ये पार्टी में कबसे जाने लग गए।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो 9 बजे सो जाते हैं ना और बोलते हैं पार्टी में नहीं जाता।’ 

55 साल में भी यंग 
इस वीडियो में अक्षय पार्टी में कूल लुक में पहुंचे। उनके इस लुक को लेकर फैंस उनकी फिटनेस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने उनके इस लुक को देखकर लिखा कि वह 10-12 साल छोटे नजर आ रहे हैं। एक ने कमेंट किया, ‘अक्षय सर बहुत लंबे समय बाद किसी पार्टी में नजर आए हो।’ अक्षय के पार्टी लुक के लिए फैंस ने ‘हैंडसम खिलाड़ी’ जैसे कमेंट लिखे हैं। 55 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखने का श्रेय अक्षय कुमार अपने बैलेंस्ड रूटीन लाइफ को देते हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें