Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ramayan: Mahabharat: on Doordarshan: from Saturday Prasar considers Chanakya: Malgudi Days:

रामायण, महाभारत का कल से दूरदर्शन पर फिर से प्रसारण, चाणक्य और मालगुडी डेज की भी हो सकती है वापसी

कोरोना वायरस के चलते देशभर के लोग अपने घरों में हैं। इस बीच दूरदर्शन लोगों के लिए 80 का दशक वापस लेकर आ रहा है। दरअसल, दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत के फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। वहीं, अब खबर...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 27 March 2020 10:29 PM
हमें फॉलो करें

कोरोना वायरस के चलते देशभर के लोग अपने घरों में हैं। इस बीच दूरदर्शन लोगों के लिए 80 का दशक वापस लेकर आ रहा है। दरअसल, दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत के फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। वहीं, अब खबर आ रही हैं कि दूरदर्शन जल्द ही चाणक्य, मालगुडी डेज व द जंगल बुक जैसे सीरियल को वापस प्रसारित कर सकता है।

लोगों की भारी मांग के बाद सरकार ने इन धारावाहिकों को फिर से प्रसारित करने का फैसला लिया है। इससे पहले प्रसार भारती के सूर्य प्रकाश ने मैनेजमेंट से इन धारावाहिकों के राइट्स के बारे में बात की थी।

सरकारी अधिकारियों ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बताया कि रामायण और महाभारत तक ही यह सूची खत्म नहीं होगी, बल्कि जल्द ही चाणक्य, मालगुडी डेज, द जंगल बुक आदि जैसे धारावाहिकों को एक बार फिर से प्रसारित किए जाने का फैसला लिया जा सकता है। 

वहीं, सोशल मीडिया पर लोग लॉकडाउन होने के बाद से लगातार पुराने धारावाहिकों को वापस प्रसारित करने की मांग कर रहे हैं। कुछ यूजर्स शक्तिमान जैसे शो को वापस प्रसारित करने के लिए कह रहे हैं। वहीं, कुछ अलिफ लैला को पुन: प्रसारित करने को कह रहे हैं।

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने शो के पुन: प्रसारण की अनुमति के लिए सागर परिवार को धन्यवाद कहा है। प्रसार भारती लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने में लगा हुआ है। 

आपको बता दें कि ‘महाभारत’ का प्रसारण डीडी भारती पर कल (28 मार्च) से शुरू करने का ऐलान किया है। इसका प्रसारण दिन में दो बार यानी दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे होगा।

— ANI (@ANI) March 27, 2020

वहीं, इसके पहले प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया था कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।

— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 27, 2020

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें