फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Newsramayan lakshman aka sunil lahri shares his new look photos fans reactions

'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने नए लुक में शेयर की अपनी फोटोज, फैन्स ने कहा- आपकी क्यूटनेस का राज क्या है

टीवी के फेमस सीरियल रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इन दिनों लॉकडाउन में उनका लुक पहले से...

'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने नए लुक में शेयर की अपनी फोटोज, फैन्स ने कहा- आपकी क्यूटनेस का राज क्या है
Kamta Prasadलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 23 Jul 2020 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

टीवी के फेमस सीरियल रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इन दिनों लॉकडाउन में उनका लुक पहले से काफी बदल गया है। इसकी फोटोज उन्होंने शेयर की है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

फोटोज में सुनील लहरी लंबी मूछों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोट-पैंट पहन रखा है। इसके अलावा वह कभी शर्ट तो कभी टी-शर्ट में दिख रहे हैं। उनके इस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, ''कपड़े आप की पर्सनैलिटी को अलग बना देते हैं। वही व्यक्ति अलग लुक में दिखता है।''

गहरी नींद में सोते हुए खर्राटे ले रही थीं नेहा कक्कड़, भाई टोनी ने चुपके से रिकॉर्ड कर लिया वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Clothes make so much difference in your personality.... same person can look different....

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on

सुनील के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'तस्वीर देखकर तो चांद भी शरमा जाए सरजी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नमस्ते सर, आपका लुक तो एकदम ही अलग है। एक और यूजर ने लिखा, सर आपकी क्यूटनेस का क्या राज है। आप इतने क्यूट कैसे हैं।

'शकुंतला देवी' का नया सॉन्ग रानी हिंदुस्तानी रिलीज, फैन्स को पसंद आया विद्या बालन का अंदाज

हाल ही में सुनील लहरी सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में रामायण की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोबारा परदे पर वापसी करने के सवाल पर सुनील का कहना है कि अगर कोई अच्छा काम उन्हें मिलता है तो वह जरूर इस बारे में सोचेंगे। गौरतलब है कि सुनील पिछले काफी दिनों से लगातार सीरियल रामायण की शूटिंग से जुड़ी दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें