Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ramayan Controversy: Sonakshi Sinha: Troll: On Not Answering Ramayan: Question Shatrughan Sinha: Support Her Read His Reaction

Ramayan Controversy: रामायण के सवाल पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, दिया यह रिएक्शन

एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि रामायण और महाभारत के वापस आने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की मदद होगी जिन्हें अपने कल्चर के...

Ramayan Controversy: रामायण के सवाल पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, दिया यह रिएक्शन
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 10 April 2020 01:54 PM
हमें फॉलो करें

एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि रामायण और महाभारत के वापस आने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की मदद होगी जिन्हें अपने कल्चर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अब सोनाक्षी के पिता और वेटरेन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना पर बिना उनका नाम लिए हुए पलटवार किया है।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ। पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने रामायण का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्डियन बनाया है?

शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं कि मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपने आप में ही एक स्टार है। मुझे उसका करियर बनाने में मदद नहीं करनी पड़ी। वह एक ऐसी बेटी है, जिस पर हर पिता को गर्व होगा। अगर रामायण के सवाल का जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाईं तो इसका मतलब यह नहीं कि वे एक अच्छी हिंदू नहीं है। उसे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं। मुझे लगता है कि वह अपने आप में सक्ष्म हैं। 

आपको बताते चलें मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जिन्होंने रामायण और महाभारत पहले नहीं देखा है, उन्हें अब ये जरूर देखना चाहिए। यह सोनाक्षी जैसे लोगों के लिए मददगार होगा जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।

उन्होंने आगे कहा था कि आज की जेनरेशन दूसरी चीजों में बहुत उलझी हुई है। सास-बहू सीरियल्स, टिकटॉक वीडियोज की वजह से आज की पीढ़ी भारतीय संस्कारों से भटक गई है। उनके पास पौराणिक कथाओं, आध्यात्मा के लिए समय नहीं है और न ही वे समय देना चाहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें